Deputy Collector Transfer: छत्तीसगढ़ में डिप्टी कलेक्टर की पदस्थापना में बदलाव, अरुण कुमार खलखो अब बिलासपुर में संभालेंगे जिम्मेदारी; यहां देखें आदेश

Deputy Collector Transfer: छत्तीसगढ़ में डिप्टी कलेक्टर की पदस्थापना में बदलाव, अरुण कुमार खलखो अब बिलासपुर में संभालेंगे जिम्मेदारी; यहां देखें आदेश

रायपुर, 02 नवंबर। Deputy Collector Transfer: छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासनिक फेरबदल के बीच एक डिप्टी कलेक्टर की पदस्थापना में संशोधन किया गया है। राज्य शासन ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अरुण कुमार खलखो की नई पदस्थापना बलौदाबाजार-भाटापारा के स्थान पर बिलासपुर जिले में की है। इस संबंध में शासन ने 30 अक्टूबर 2026 को संशोधित आदेश जारी किया है।

जारी आदेश के अनुसार, विभागीय समसंख्यक आदेश दिनांक 16 अक्टूबर 2026 के तहत अरुण कुमार खलखो, राप्रसे (2016 बैच), कनिष्ठ श्रेणी को डिप्टी कलेक्टर, बलौदाबाजार-भाटापारा के पद पर पदस्थ किया गया था। अब उक्त आदेश में संशोधन करते हुए राज्य शासन ने उन्हें डिप्टी कलेक्टर, बिलासपुर के पद पर आगामी आदेश पर्यन्त पदस्थ किया है। इस संशोधन के बाद अरुण कुमार खलखो की नई पदस्थापना बिलासपुर जिले में होगी। शासन की ओर से इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है।

About The Author

छत्तीसगढ