Saurabh Chandrakar CBI Remand: सौरभ चंद्राकर की 8 दिन की रिमांड मंजूर! अब दिल्ली CBI मुख्यालय में CCTV की निगरानी में होगी पूछताछ

Saurabh Chandrakar CBI Remand: सौरभ चंद्राकर की 8 दिन की रिमांड मंजूर! अब दिल्ली CBI मुख्यालय में CCTV की निगरानी में होगी पूछताछ

रायपुर, 04 नवंबर। Saurabh Chandrakar CBI Remand: महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप मामले में प्रमुख आरोपी सौरभ चंद्राकर को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। रायपुर की विशेष CBI अदालत ने सौरभ चंद्राकर की 8 दिन की कस्टोडियल रिमांड मंजूर कर दी है। साथ ही CBI को उसे दिल्ली स्थित अपने मुख्यालय ले जाकर पूछताछ करने की अनुमति भी मिल गई है। अब CBI की टीम दिल्ली में उससे महादेव सट्टा नेटवर्क से जुड़े मामलों पर सवाल-जवाब करेगी। करीब 6,000 करोड़ रुपये के कथित महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क की जांच में सौरभ चंद्राकर से पूछताछ को अहम माना जा रहा है। CBI उससे ऑनलाइन बेटिंग एप के संचालन, कथित सट्टेबाजी सिंडिकेट, आर्थिक लेन-देन और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में जानकारी जुटा सकती है।

दिल्ली CBI मुख्यालय में CCTV की निगरानी में होगी पूछताछ

ओमान से प्रत्यर्पण के बाद सौरभ चंद्राकर को भारत लाया गया था। इसके बाद CBI की टीम उसे दिल्ली से रायपुर लेकर पहुंची और बुधवार को विशेष CBI अदालत में पेश किया। सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने उसकी गिरफ्तारी की वैधता और प्रत्यर्पण की शर्तों को लेकर आपत्ति जताई थी। वहीं, CBI ने पूछताछ के लिए रिमांड की मांग की थी। अदालत से 8 दिन की रिमांड और दिल्ली मुख्यालय ले जाने की अनुमति मिलने के बाद अब एजेंसी उससे विस्तार से पूछताछ करेगी। CBI मुख्यालय में पूछताछ CCTV कैमरों की निगरानी में होगी। अदालत ने पूछताछ के दौरान सौरभ को शाम के समय अपने वकील से मुलाकात करने की अनुमति भी दी है।

6000 करोड़ के सट्टा नेटवर्क से जुड़े खुल सकते हैं कई राज

महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप से जुड़े कथित नेटवर्क की जांच में कई अहम पहलुओं पर एजेंसियों की नजर है। इनमें सट्टेबाजी एप का संचालन, आर्थिक लेन-देन, हवाला के जरिए रकम का कथित हस्तांतरण और नेटवर्क से जुड़े लोगों की भूमिका शामिल है। CBI सौरभ चंद्राकर से विदेशों में संचालित गतिविधियों, कथित आर्थिक लेन-देन और इस सिंडिकेट से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पूछताछ कर सकती है। जांच एजेंसी को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान नेटवर्क के संचालन और उससे जुड़े अन्य पहलुओं पर महत्वपूर्ण जानकारियां मिल सकती हैं। फिलहाल 8 दिन की CBI रिमांड के दौरान होने वाली पूछताछ पर सबकी नजरें टिकी हैं। पूछताछ के बाद ही स्पष्ट होगा कि महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी मामले में जांच एजेंसी को कौन-कौन से नए तथ्य और जानकारियां मिलती हैं।

About The Author

छत्तीसगढ