छत्तीसगढ

Accident : CM ने पत्रकार परिवार के सदस्यों की मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया

रायपुर, 19 मार्च। Accident : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सड़क दुर्घटना में सूरजपुर के वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र दुबे के परिवार के तीन सदस्यों की मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया है।

छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की सीमा पर मधुटिकरा के पास हुए सड़क हादसे में उपेंद्र दुबे की माता, पत्नी और पुत्र का निधन हो गया है, जबकि उपेंद्र दुबे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें अंबिकापुर के एक अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल कराया गया है।

मुख्यमंत्री बघेल ने जिला प्रशासन सरगुजा को उपेंद्र दुबे के इलाज (Accident) की बेहतर से बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। 

आपको बताते चले कि, सूरजपुर बनारस मार्ग में बभनी मोड के समीप आज तड़के हुई भीषण सड़क दुर्घटना में जिले के वरिष्ठ पत्रकार उपेन्द्र दुबे की पत्नी, मां और जवान बेटे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं पत्रकार उपेन्द्र दुबे घायल बताएं जा रहे हैं।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार जिले के वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र दुबे अपनी पत्नी, मां और बेटे नवीन दुबे के साथ निजी वाहन से बनारस तीर्थ यात्रा के लिए निकले थे। सुबह करीब 7 बजे बभनी मोड़ के पास अनियंत्रित होकर उनकी कार पेड़ से टकरा गई जिसमें उनकी माताजी, पत्नी और जवान बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। पत्रकार उपेंद्र दुबे को घायल अवस्था में अंबिकापुर रेफर किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button