छत्तीसगढराज्य

Agneepath Against : कांग्रेस ने मंजीरा बजाकर पाठ किया सुंदरकांड, भाजपा के लिए मांगी सद्बुद्धि

रायपुर, 27 जून। Agneepath Against : केंद्र सरकार के अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेस के सत्याग्रह आज पूरे विधानसभा में शुरू हुआ है।उनका यह प्रदर्शन शांतिपूर्ण है। पश्चिम विधानसभा विधायक विकास उपाध्याय के नेतृत्व में सत्याग्रह के साथ सुंदरकांड का पाठ किया और भाजपा सरकार की सद्बुद्धि की प्रार्थना की।

प्रदर्शन में स्वरूप चंद्र जेन, सुभाष धुप्पड़, ज्ञानेश शर्मा, शिव सिंह ठाकुर, कुमार मेमन समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व युवा शामिल हुए।

Agneepath Against: Congress recited Sundarkand by playing Manjira, sought wisdom for BJP

मंजीरा सहित कई वाद्य यंत्र बजाकर किया सुंदरकांड पाठ

सुंदरकांड पाठ रायपुर पश्चिम विधानसभा के विधायक एवं संसदीय सचिव विकास उपाध्याय के नेतृत्व में यूनिवर्सिटी गेट पर किया गया। इस दौरान विधायक सहित कांग्रेसी कार्यकर्ता हाथ (Agneepath Against) में मजीरा सहित कई वाद्य यंत्र लिए हुए माइक पर सुंदरकांड पाठ कर रहे थे। इस सुंदरकांड पाठ में काफी संख्या में महिला कार्यकर्ता भी शामिल हुईं।

संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने बताया, भाजपा द्वारा ऐसी योजना लाई जाती है, जिस वजह से लोग आत्महत्या करते हैं।युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का काम भाजपा सरकार कर रही है। विकास ने कहा कि तीन कृषि कानूनों की तरह अग्निपथ योजना को भी केंद्र सरकार को वापस लेना होगा। उन्होंने कहा कि अग्निपथ योजना को लेकर कांग्रेस 5000 से ज्यादा जगह पर विरोध प्रदर्शन कर रही है। सुंदरकांड के साथ भगवान के सामने प्रार्थना करते हुए अर्जी लगा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी को भगवान सद्बुद्धि दे।

केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में आंदोलन जारी है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ में भी प्रदेश के सभी विधानसभा में कांग्रेस ने एक दिवसीय सत्याग्रह किया। जिसमें क्षेत्रीय विधायक सहित वरिष्ठ नेता, पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध (Agneepath Against) में कांग्रेस ने 20 जून को दिल्ली के जंतर-मंतर समेत कई राज्यों में भी शांतिपूर्ण सत्याग्रह किया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर दूसरे चरण में प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में 27 जून को विधानसभास्तरीय एक दिवसीय सत्याग्रह किया गया है। पाटन विधानसभा में भी एकदिवसीय सत्याग्रह हुआ। पाटन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में सत्याग्रह किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button