राष्ट्रीय

Amit Shah Live: केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने भारत माता की जय से शुरू किया संबोधन, बोले-370 हटने के बाद पहली बार आया हूं

जम्मू, 24 अक्टूबर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू में पहुंच गए हैं। उन्होंने नगरोटा स्थित आइआइटी नगरोटा में ब्लाक का उद्घाटन किया और इसके उपरांत वह वह जम्मू के भगवती नगर इलाके में रैली को संबोधित करने के लिए मंच की ओर बढ़ चुके हैं। जम्मू पहुंचने पर उनका स्वागत में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीजी दिलबाग सिंह सहित जम्मू के मेयर चंद्र मोहन गुप्ता सहित अन्य गणमान्य मौजूद थे।

इससे पहले अमित शाह ने जीएमसी ऊधमपुर का नींव पत्थर रखा और केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लाभार्थियों में चेक वितरित किए।उन्होंने मंच पर मिशन यूथ के अंतर्गत शफ्कत अली और रमन सिंह को नियुक्ति पत्र सौंपे। अमित शाह ने तेजस्विनी योजना के अंतर्गत शिवानी रेखी, सुनीता रानी और वीना को भी नियुक्ति पत्र सौंपे हैं।

अमित शाह ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे हैं जिनका हाल ही में चयन हुआ है। इसके अलावा उन्होंने केंद्र की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का भी उद्घाटन किया।

आठ हजार युवाओं को पहली बार पारदर्शिता तरीके से रोजगार दिया गया

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित सिंह का स्वागत किया। उन्होंने रैली स्थल से संबोधित करते हुए कहा कि मैं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी का स्वागत करता हूं।जम्मू-कश्मीर के ग्रामीण और शहरी लोगों के जीवन को सुगम बनाने के लिए कई कल्याणकारी कदम उठाए गए हैं। सरकार ने वाल्मीकि समाज के लोगों को अधिकार दिए। प्रदेश के पहली बार आठ हजार युवाओं को पहली बार पारदर्शिता तरीके से रोजगार दिया गया। हमारी सरकार ने प्रदेश में रहने वाले महाजन और सिख समुदाय के लोगों को कृषि योग्य भूमि खरीदने का अधिकार दिया है।

जम्मू कश्मीर ने स्वच्छता अभियान में तीसरा स्थान पाया : उपराज्यपाल मनोज सिन्हा

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि प्रदेश ने स्वच्छता अभियान में तीसरा स्थान हासिल किया है जो सभी के लिए गौरव की बात है।प्रदेश में रुकी-पड़ी कई परियोजनाओं पर काम शुरू हो चुका है। प्रदेश के स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।जम्मू-कश्मीर ने शत प्रतिशत टीकाकरण के अभियान के लक्ष्य को पूरा किया है।गृह मंत्री के सहयोग से हमने रिट्रीट सेरामनी शुरू की है।

जम्मू कश्मीर सरकार ने प्रदेश में निवेश के लिए 60 हजार के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।प्रदेश सरकार प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा के लिए पूरी तरह से वचनबद्ध है।

प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेन्द्र मोदी जी ने हमेशा ही जम्मू-कश्मीर की चिंता की है : जितेन्द्र सिंह

जितेन्द्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि अमित शाह साहब ने जम्मू-कश्मीर को एक नई दिशा दी है।प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेन्द्र मोदी जी ने हमेशा ही जम्मू-कश्मीर की चिंता की है।वर्ष 2014 में जब जम्मू-कश्मीर में बाढ़ आई तो सबसे पहले मोदी जी ने दिवाली जम्मू-कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों के साथ मनाई। पंडित प्रेमनाथ डोगरा के सपनों को अमित शाह जी ने पूरा किया है।मोदी जी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर और दिल्ली के बीच की दूरी को दूर करना है और यह काम अमित शाह जी को दे दिया। वह जम्मू-कश्मीर को भारत के साथ विकास के पथ पर ले गए।

कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की गई हैं : धर्मेंद्र प्रधान

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के युवाओं व युवतियों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की गई हैं।जम्मू-कश्मीर में 2014 के बजट में आइआइटी बनाने के लिए कहा गया। इसके निर्माण में 1100 करोड़ रूपये खर्च आए। जम्मू में एम्स और आइआइएम है। जम्मू विद्या का केन्द्र बनेगा। इसके लिए चर्चा की जा रही है।

मैं पहली बार प्रदेश में अनुच्छेद 370 खत्म होने के बाद आया हूं : अमित शाह

अमित शाह ने भारत माता की जय के साथ रैली को संबोधन करना शुरू किया। मैं पहली बार प्रदेश में अनुच्छेद 370 खत्म होने के बाद आया हूं। जम्मू-कश्मीर में विकास का नया युग शुरू हुआ है। अब जम्मू और कश्मीर दोनों का समान रूप से विकास होगा।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने पांच अगस्त 2019 को ऐतिहासिक फैसला लेकर जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटा दिया। पहले सभी को समान रूप से नौकरी नहीं मिलती थी लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। प्रदेश के आदिवासी लोगों को वन अधिकार दिए। जम्मू-कश्मीर में पहले चार मेडिकल कॉले थे लेकिन अब सात नए कॉलेज बनाए जा रहे हैं। पांच बन गए हैँ जबकि दो अन्य भी जल्द बनकर तैयार हो जाएंगे।

आज ही आइआइटी कैंपस की शुरूआत हुई है। इसमें सभी आधुनिक सुविधाएं मौजूद रहेंगी। इसमें सभी आधुनिक सुविधाएं मौजूद रहेंगी। इसमें 35 हजार युवा प्रशिक्षण ले सकेंगे। प्रदेश में 25 हजार युवाओं को नौकरियां दी जा चुकी हैं। आज हमनें सात हजार लोगों को नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र सौंपे हैं। जम्मू-कश्मीर में आज 12 हजार करोड़ का निवेश हो रहा है। तीन परिवार हमारा मजाक उड़ाते थे कि जम्मू-कश्मीर में कौन निवेश करेगा। पिछले 70 वर्षों में पूर्व की सरकारों ने क्या दिया। मोदी जी ने तो 80 हजार करोड़ का पैकेज दिया था। प्रदेश में एक हजार लोगों को वन अधिकार के दस्तावेज सौंपे हैं।

jagran josh

जम्मू-कश्मीर भाजपा की ओर से रैली में एक लाख लोगों को जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए पिछले कई दिनों से प्रदेश भाजपा की तैयारियां जारी हैं। शनिवार तड़के से जारी बारिश के कारण भगवती नगर में आयोजित की जाने वाली रैली के स्थान में बदलाव किया गया था लेकिन अब एक बार फिर से अमित शाह की रैली भगवती नगर में ही करवाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अमित शाह इसके अलावा हंदवाड़ा व ऊधमपुर में मेडिकल कॉलेज का ई नींव पत्थर भी रखेंगे। शाह के दौरे को मद्देनजर रखते हुए प्रदेश में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से भी भेंट करेंगे। कार्यक्रम के अनुसार वह डिग्यिाना स्थित गुरुद्वारे में भी जाएंगे। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में अमित शाह की रैली के लिए काफी उत्साह है। जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटने के बाद अमित शाह की यह पहली रैली है।

रैली में दिख रहा है बदलते मौसम का असर

भगवती नगर रैली स्थल पर लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो चुका है। रैली स्थल के आसपास सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। रैली स्थल में बदलते मौसम का भी असर साफतौर पर देखने को मिल रहा है। प्रदेश में बर्फबारी और बारिश के कारण रैली में आने वाले लोग गर्म कपड़े पहने हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button