पेट्रोलियम पदार्थो के दामों में इजाफा को लेकर युवा कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, कहा- मोदी सरकार विदेशी मुद्रा को बढ़ाने आम लोगों की काट रहे हैं जेब

रायपुर, 25 जून। कांग्रेस ने सभी जिला मुख्यालयों में बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दाम का विरोध केंद सरकार का पुतला जलाकर किया। इस दौरान केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर साधा निशाना। युवा कांग्रेसियों ने हाथ में मोदी विरोधी तख्ती टांगकर प्रदर्शन किया।
देश में पिछले 19 दिनों में लगातार पेट्रोलियम पदार्थो के दामों में इजाफा हो रहा है। स्थिति ये हो गई है कि अब पेट्रोल के दाम से ज्यादा डीजल के दाम बढ़ गए है। जिससे महंगाई बढ़ने के आसार हैं। डीजल-पेट्रोल के बढ़ते दामों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर गुरूवार को छत्तीसगढ़ में सभी जिला मुख्यालयों में कांग्रेसियों ने केन्द्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला है। विरोध प्रदर्शन करते हुए केंद्र की भाजपा सरकार पर युवा कांग्रेस ने जमकर निशाना साधा। प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष पुणचंद्र पाढ़ी के नेतृत्व में आज रायपुर में एक दिवसिय धरना प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान केन्द्र सरकार उपर दबाव बनाया गया कि पेट्रोल पदार्थ के बढ़ते दाम को सरकार वापस ले। युवा कांग्रेस अध्यक्ष पाढ़ी का कहना है कि केन्द्र सरकार द्वारा पेट्रोल डीजल के दाम में बेतहाशा वृद्धि कर रही है। जबकि क्रुड आयल के दाम स्थिर है। इधर कोरोना काल होने के कारण आम लोगों को जीना मुहाल हो रहा है। ऐसे परिस्थिति मे सरककार द्वाराए राहत मिलने के बाजाय मुल्य वृद्धि से जूझना पड़ रहा है। डीजल के दाम बढ़ने से बाजर भाव बढ़ने के आसार होते है। जिससे मंहगाई आसमान छूने लगेगी। युवा कांग्रेस का सीधा आरोप है कि केंद्र सरकार विदेशी मुद्रा को बढ़ाने पर जोर देकर आम लोगों की जेब काटने पर तुली हुई है।
आपको बता दें कि राजधानी रायपुर में डीजल की कीमत में 13 पैसे और पेट्रोल में 15 पैसे की बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल की कीमत 78.70 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 77.77 रुपए प्रति लीटर हो गई है। केन्द्र सरकार ने कुछ पैसे का रोजाना इजाफा कर बीते 19 दिनों में डीजल 10 रुपये महंगा कर दिया है। पाढ़ी का कहना है कि पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार बढने से आम उपभोक्ता काफी परेशान है। लेकिन केन्द्र सरकार पर कोई असर नहीं पड़ रहा। सरकार अपना खजाना भरने के एवज में लगातार डीजल, पेट्रोल के दाम बढ़ा रही है। कोरोना काल में मोदी सरकार अपनी कमाई तो कर रही है,लेकिन आम उपभोक्ताओं की सुविधा को अनदेखी कर रही है। एक तरफ लॉकडाउन के चलते रोजगार धंधा चैपट है। लोग घर-गृहस्थी चलाने के लिए परेशान हैं तो दूसरी तरफ सरकार के महंगाई बढ़ाने से आम आदमी पस्त हो रहा है।
बहरहाल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आज के प्रदर्शन में सोशल डिस्टेंसिंग अपनाते हुए केन्द्र सरकार पर पेट्रोल डीजल के दाम में कमी करने जोर दिया है। आज जिलेवार आंदोलन किया गया। इसके बाद कांग्रेस ब्लाक स्तर पर भी विरोध प्रदर्शन करेगी।