व्यापार

Azadi ka Amrit Mahot‍sav : कैट सीजी चैप्टर के राज्य कार्यालय में 15 अगस्त को होगा ध्वजारोहण

रायपुर, 13 अगस्त। Azadi ka Amrit Mahot‍sav : कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी, चेयरमेन मगेलाल मालू, अमर गिदवानी, प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र दोशी, कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंहदेव, परमानन्द जैन, वाशु माखीजा, महामंत्री सुरिन्द्रर सिंह, कार्यकारी महामंत्री भरत जैन, कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल एवं मीड़िया प्रभारी संजय चौंबे ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव पर स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर राष्ट्रीय ध्वजारोहण कार्यक्रम सोमवार 15 अगस्त 2022 को प्रातः ठीक 8ः45 बजे कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंड़िया ट्रेड़र्स सी.जी. चैप्टर के प्रदेश कार्यालय हाऊस न. सी-1, ईएसी कालोनी, आक्सीजोन गार्ड़न, केनाल लिंकिंग रोड, रायपुर में आयोजित है।

आजादी के अमृत महोत्सव के इस राष्ट्रीय पावन पर्व (Azadi ka Amrit Mahot‍sav) पर ध्वजारोहण कार्यक्रम में व्यापारी एवं उद्योगपति बन्धुओं आप सादर आमंत्रित है। सभी व्यापारी, उद्योगपति बन्धुओं एवं पदाधिकारियों से अनुरोध है कि समय का विशेष ध्यान रखे। आजादी के अमृत महोत्सव के इस राष्ट्रीय पावन पर्व पर अपने-अपने घर एवं दुकानों तिरंगा अवश्य लगाये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button