अन्य ख़बरें

Balod Road Accident : बालोद में सड़क हादसा, मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, 8 महिला समेत 12 घायल

बालोद, 02 मार्च। Balod Road Accident : छत्‍तीसगढ़ के बालोद जिले से एक सड़क हादसे की बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां डौंडी ब्लॉक के काकड़कसा गांव में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई है। इस हादसे में 12 लोग घायल हो गए हैं। जिनका उपचार डौंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार मजदूर डौंडी ब्लॉक के जिलावाही गांव से काकड़कसा गांव ट्रैक्टर में गिट्टी भर के ले जा रहे थे। रोजगार गारंटी योजना के तहत तालाब निर्माण हो रहा है। चेक डेम के लिए गिट्टी मजदूरों द्वारा ले जाया जा रहा था। जो अनियंत्रित होकर रास्ते मे ही पलट गई है।

बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर में कुल 13 लोग सवार थे। जिसमें 12 लोग घायल हुए हैं। 8 महिला और 4 पुरुष शामिल हैं। सूचना मिलने पर 108 की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां मजदूरों का इलाज किया जा रहा है। वही घटना के बाद घटना स्थल में घंटों तक चीख पुकार मची रही। जैसे ही घटना की सूचना मिली तो गांव के सरपंच छबि लाल भी मौके पर पहुंचे। जो घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाने में मदद की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button