छत्तीसगढराज्य

Bhent-Mulakat : CM ने ली महिला कमांडोज के साथ सेल्फी, जवानों के साथ लंच

रायपुर, 19 मई। Bhent-Mulakat : भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बीजापुर जिले के नक्सल प्रभावित आवापल्ली पहुंचे। यहां नक्सल मोर्चे पर तैनात जवानों के साथ CM ने लंच किया। साथ ही जवानों का हौसला भी बढ़ाया।

जिले में तैनात महिला कमांडोज के साथ CM ने सेल्फी (Bhent-Mulakat) ली। मुख्यमंत्री को अपने बीच देखकर जवान भी बेहद खुश हुए। भूपेश बघेल ने आवापल्ली देवगुड़ी में पूजा अर्चना भी की।

जवानों के साथ CM ने लंच किया।

जवानों के हौसलों से बस्तर अंचल में आया सुखद परिवर्तन

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhent-Mulakat) ने आवापल्ली और भोपालपट्टनम की 40 देवगुड़ियों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आदिवासियों की गौरवशाली संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इसी क्रम में आदिवासियों की आस्था का केंद्र देवगुड़ी के जीर्णोद्धार और परिसर के सौन्दर्यीकरण तथा बुनियादी सुविधाओं के विकास के कार्य कराए जा रहे हैं। इसके लिए राज्य सरकार देवगुड़ी के विकास के लिए 5 लाख रूपए की राशि भी स्वीकृत की है। उन्होंने कहा कि, जवानों के हौसलों से बस्तर अंचल में सुखद परिवर्तन आया। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button