छत्तीसगढ

BIG BREAKING : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 235 किलो चांदी की ईंट जब्त, बाजार मूल्य 1 करोड़ से अधिक, 2 गिरफ्तार

महासमुंद, 29 जून। जिले की सिघोडा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। वाहन चेकिंग के दौरान 235 किलो चांदी की ईंट जब्त की है। इसके साथ दो व्यक्ति को पकड़ा है। जब्त चांदी की कीमत एक करोड़ 76.05 लाख रुपए आंकी गई है।

महासमुंद एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि दोनों व्यक्तियों को वाहन चेकिग के दौरान एन एच 53 पर रेहटीखोल के पास पकड़ा गया। दोनों ओड़िशा से भारी मात्रा में चांदी लेकर आगरा उत्तर प्रदेश जा रहे थे।

पकड़े गए आरोपी का नाम गौरव शल्या (22) व संजय खान (41) है। दोनों आगरा उत्तर प्रदेश के रहने वाले है। जांच में इन व्यक्तियों के पास इतने भारी मात्रा में चांदी के ईंट व आभूषण के कोई दस्तावेज नहीं थे।

पुलिस ने इनसे 1 करोड़ 70 लाख 45 हजार के चांदी के ईंट, 5 लाख 60 हजार रुपए के चांदी के आभूषण, 5 लाख 78 हजार 900 रुपए नकद एवं कार को जब्त कर आयकर विभाग को सूचना दे दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button