Big Success in Sukma : सुकमा में बड़ी सफलता…! 33 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण…17 पर था ₹49 लाख का इनाम

सुकमा, 18 अप्रैल। Big Success in Sukma : नक्सल प्रभावित छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षा बलों और प्रशासन के लिए एक बड़ी कामयाबी सामने आई है। कुल 33 सक्रिय नक्सलियों ने हथियार डालते हुए आत्मसमर्पण कर दिया है, जिनमें से 17 नक्सलियों पर कुल ₹49 लाख का इनाम घोषित था।
आत्मसमर्पण यहां और ऐसे हुआ
यह आत्मसमर्पण सुकमा पुलिस, CRPF और जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयास से हुआ। ‘लोन वर्राटू’ अभियान के तहत नक्सलियों को समाज की मुख्यधारा में लौटने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, और यह आत्मसमर्पण उसी का एक बड़ा उदाहरण है।
आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में शामिल
33 आत्मसमर्पित नक्सलियों में कई प्रमुख माओवादी संगठन के सदस्य शामिल हैं। इनमें से 17 नक्सलियों पर विभिन्न जिलों में हमलों, सुरक्षाबलों पर हमले और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने जैसे गंभीर आरोप थे। आत्मसमर्पण करने वालों में कुछ महिला नक्सली भी हैं, जो लंबे समय से संगठन में सक्रिय थीं।
प्रशासन और पुलिस का बयान
सुकमा पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने कहा कि, “यह आत्मसमर्पण इस बात का प्रमाण है कि नक्सली अब हथियार छोड़कर विकास और शांति की राह पर लौटना चाहते हैं। उन्हें सरकार की पुनर्वास नीति के तहत सहायता प्रदान की जाएगी।”
बहरहाल, यह आत्मसमर्पण न केवल सुरक्षा बलों की रणनीति (Big Success in Sukma) की जीत है, बल्कि यह इस ओर भी इशारा करता है कि नक्सली अब हिंसा से थक चुके हैं और समाज की मुख्यधारा में लौटना चाहते हैं। यह कदम आने वाले समय में क्षेत्र में शांति और विकास की नींव मजबूत कर सकता है।
आत्मसमर्पित नक्सलियों को मिलेगा
राज्य सरकार की पुनर्वास नीति के तहत सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों को:
आर्थिक सहायता
स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग
सुरक्षित पुनर्वास
कानूनी सहायता प्रदान की जाएगी।