छत्तीसगढ

BJP Chhattisgarh in-charge : प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी बोलीं- 2023 में होगा बदलाव

रायपुर, 4 मार्च। BJP Chhattisgarh in-charge : भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रभारी डी पुरंदेश्वरी शुक्रवार शाम रायपुर पहुंचे। एयरपोर्ट से प्रदेश कार्यालय जाने के पहले उन्होंने मीडिया से बात की।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के भाजपा कार्यकर्ताओं में प्रदेश कांग्रेस की सत्ता के खिलाफ आक्रोश है। जन-जन तक इनकी नाकामयाबी को हम लेकर जाएंगे और 2023 में बदलाव होगा।

यूपी चुनाव के बाद अब भाजपा का फोकस छत्तीसगढ़ की ओर होगा। इसे स्वीकारते हुए पुरंदेश्वरी ने कहा कि हम लगातार छत्तीसगढ़ आ रहे हैं, ये संगठन की सामान्य प्रक्रिया भी है। कहा जा रहा है पुरंदेश्वरी (BJP Chhattisgarh in-charge) इस दौरे में अब तक भाजपा की गतिविधियों को मॉनिटर करेंगी, ये भी देखेंगी कि पिछले दिनों किन मुद्दों को किस तरह से भाजपा ने उठाया।

प्रदेश कार्यालय में स्वागत के बाद चला बैठकों का दौर

बदलाव की ये आस लेकर अपने आगे के तय कार्यक्रम में शामिल होने डी पुरंदेश्वरी प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंच गईं। यहां उनके साथ भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री शिवप्रकाश भी पहुंचे। दो दिनों के दौरे पर आए इन दिग्गजों के सामने अब प्रदेश के नेता संगठन की जानकारी रखेंगे और बैठकों का दौर चलेगा।

प्रदेश महामंत्रियों के साथ बैठक (BJP Chhattisgarh in-charge) के साथ इसकी शुरूआत हो रही है। 5 मार्च को शिवप्रकाश व पुरंदेश्वरी 10 बजे विधायकों की तथा 11.30 से 1.30 बजे तक सांसदों की बैठक लेंगीं। दोपहर 3.00 से 5.00 बजे तक कोर कमेटी की बैठक लेने के बाद दोनों नेता दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button