छत्तीसगढ

BJP in-charge of CG : डी. पुरंदेश्वरी को हटाया, अब यह होंगे नए BJP प्रभारी…राज्यों में बड़ा बदलाव

रायपुर, 9 सितंबर। BJP in-charge of CG : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा छत्तीसगढ़ प्रवास पर हैं। इस दौरान छत्तीसगढ़ में भाजपा के लिहाज से एक बड़ा परिवर्तन सामने आया है।

15 राज्यों में बड़ा बदलाव

छत्तीसगढ़ में भाजपा की प्रदेश प्रभारी रही डी पुरंदेश्वरी को हटाकर अब ओम माथुर को छत्तीसगढ़ प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी ने 15 राज्यों में बड़ा बदलाव किया है।

छत्तीसगढ़ के साथ ही कई राज्यों में 2022 और 2023 में विधानसभा के चुनाव है। ऐसे में जिस तरह से डी पुरंदेश्वरी छत्तीसगढ़ में चुनाव को लेकर के भाजपा को मजबूत करने में लगी थी, इस बीच डी पुरंदेश्वरी को हटाना और ओम माथुर को यहां लाना कई तरह के संकेत और सवालों को जन्म दे रहा है।

गौरतलब है कि प्रभारी नियुक्त होने के बाद से लगातार छत्तीसगढ़ (BJP in-charge of CG) के क्षेत्रों का दौरा कर रही थीं। वह लगातार बस्तर, सरगुजा संभाग में दौरा भी कर रही थीं। ऐसे में उन्हें विधानसभा चुनाव तक रहने की उम्मीद के साथ देखा जा रहा था। लेकिन जिस तरह से आज शाम भारतीय जनता पार्टी ने जो आदेश जारी किया है, उसने एक बार फिर राजनीतिक समीकरण को नए सिरे से पैदा कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button