छत्तीसगढ

धान खरीदी मुद्दा: विकास उपाध्याय ने bjp सांसदों से किया सवाल- किसान हितैषी हैं तो किसान विरोधी रवैया क्यों?

0 भाजपा सांसद के घर के बाहर ढोल-नगाड़ा बजाकर किया प्रदर्शन

रायपुर। धान खरीदी मुद्दे को लेकर छत्तीसगढ़ में अब राजनीति गरमाने लगी हैं। आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देश में आज भाजपा सांसद के घर के बाहर ढोल-नंगाड़ा बजा के प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन शहर जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में किया गया, जिसमें रायपुर पश्चिम विधानसभा से भी सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल हुए। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ता गांधी मैदान से एकत्रित होकर ढोल-नंगाड़े के साथ भाजपा सांसद के निवास की ओर निकले, जिन्हें काली माता मंदिर के पास रोक लिया गया। इस कार्यक्रम में रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय भी शामिल हुए, उन्होंने कहा की केंद्र में बैठी भाजपा सरकार किसान विरोधी हैं। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी की जीत से बरगलाए मोदी जी,छत्तीसगढ़ के किसानों से भेदभाव कर रहे हैं और इसी कारण वो छत्तीसगढ़ के किसानों का धान खरीदने में आनाकानी कर रहे हैं। ये वही केंद्र की मोदी सरकार हैं जो पिछले 3 साल से धान खरीद रही थी लेकिन जैसे ही छत्तीसगढ़ में सत्ता की चाबी कांग्रेस पार्टी के हाथ में आई तब से मोदी सरकार छत्तीसगढ़ के किसानों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही हैं। विकास ने भाजपा सांसदों से रवैये पर प्रश्नचिन्ह लगाते हुए पूछा हैं कि किसानों के धान खरीदी के मुद्दे पर भाजपा के सांसद छत्तीसगढ़ के किसानों के साथ खड़े हुए हैं या उनके विरोध में खड़े हुए हैं। उन्होंने यह भी पूछा कि किसानों की जायज मांगो को लेकर भाजपा की केंद्र सरकार और छत्तीसगढ़ के भाजपा सांसद अपनी स्थिति स्पष्ट करें। आज के इस प्रदर्शन में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री गिरीश देवांगन,रायपुर पश्चिम विधानसभा के विधायक विकास उपाध्याय, महापौर प्रमोद दुबे,शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गिरीश दुबे,ब्लॉक अध्यक्ष, वार्ड अध्यक्ष व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button