छत्तीसगढ

राज्य में अब तक 66.92 लाख मीटरिक टन धान की खरीदी

रायपुर, 8 जनवरी। छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के चालू सीजन में राज्य के 2484 धान उपार्जन केन्द्रों में आज शाम तक 16 लाख 77 हजार 694 किसानों से 66 लाख 91 हजार 826 मीटरिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। मुख्यमंत्री श्री बघेल की पहल पर इस वर्ष धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए धान का तेजी से उठाव भी किया जा रहा है।

अब तक डीओ और टीओ के माध्यम से 27.95 लाख मीटरिक टन धान का उठाव हो चुका है। विपणन संघ द्वारा धान खरीदी के एवज में कृषकों को धान खरीदी के भुगतान के लिए 12 हजार 134 करोड़ 54 लाख रूपए की राशि जारी कर दी गई है।

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि समर्थन मूल्य पर खरीदे गए 26 लाख 58 हजार मीटरिक टन धान का डीओ जारी कर दिया गया है। उपार्जन केन्द्रों से मिलर्स द्वारा लगभग 22 लाख मीटरिक धान का उठाव कर लिया गया है। इसी प्रकार अब तक 11 लाख 32 हजार मीटरिक टन धान के परिवहन के लिए टी.ओ. जारी किया गया है। जिसके विरूद्ध समितियों से 5 लाख 95 हजार मीटरिक टन धान का उठाव हो चुका है।

जांजगीर-चांपा जिला, प्रदेश में समर्थन मूल्य पर 07 जनवरी तक धान खरीदी के मामले में पहले पायदान पर पहुंच गये है। जिले में 6 लाख एक हजार 602 मीटरिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। वहीं राजनांदगांव जिला प्रदेश में धान खरीदी में दूसरे स्थान पर है। जिले में 5 लाख 94 हजार 058 मीटरिक टन धान की खरीदी हुई है। महासमुंद जिला धान खरीदी में आज राज्य में तीसरे क्रम पर है। महासमुंद जिला में 4 लाख 69 हजार 257 मीटरिक टन धान की खरीदी की गई है।

खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 07 जनवरी तक समर्थन मूल्य पर राज्य के बस्तर जिले में 1,05,988 मीटरिक टन, बीजापुर जिले में 43,839 मीटरिक टन, दंतेवाड़ा जिले में 9,281 मीटरिक टन, कांकेर जिले में 2,11,362 मीटरिक टन, कोण्डागांव जिले में 1,03,806 मीटरिक टन, नारायणपुर जिले में 15,814 मीटरिक टन, सुकमा जिले में 26,470 मीटरिक टन, बिलासपुर जिले में 3,54,864 मीटरिक टन, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 45,858 मीटरिक टन, जांजगीर-चांपा जिले में 6,01,302 मीटरिक टन, कोरबा जिले में 97,289 मीटरिक टन, मुंगेली जिले में 2,79,996 मीटरिक टन, रायगढ़ जिले में 3,76,236 मीटरिक टन, बालोद जिले में 3,77,299 मीटरिक टन धान की खरीदी की गई।

इसी प्रकार बेमेतरा जिले में 4,58,230 मीटरिक टन, दुर्ग जिले में 2,95,257 मीटरिक टन, कवर्धा जिले में 3,06,585 मीटरिक टन, राजनांदगांव जिले में 5,94,058 मीटरिक टन, बलौदाबाजार जिले में 4,68,650 मीटरिक टन, धमतरी जिले में 2,81,357 मीटरिक टन, गरियाबंद जिले में 2,32,629 मीटरिक टन, महासमुंद जिले में 4,69,257 मीटरिक टन, रायपुर जिले में 3,39,221 मीटरिक टन, बलरामपुर जिले में 1,12,903 मीटरिक टन, जशपुर जिले में 91,327 मीटरिक टन, कोरिया जिले में 84,856 मीटरिक टन, सरगुजा जिले में 1,35,140 मीटरिक टन और सूरजपुर जिले में 1,73,152 मीटरिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button