अंतरराष्ट्रीय

Chicago : सोशल मीडिया पर तलाक की बात करने से खफा पति ने दे दी मौत

शिकागो, 24 जुलाई। Chicago : शिकागो में रह रही 29 वर्षीय पाकिस्तानी मूल की महिला सानिया खान को अपने तलाक के बारे में सोशल मीडिया पर खुलासा करना महंगा पड़ गया। महिला को अंदाजा नहीं था कि उसका यह कदम उसकी जान ले लेगा।

दरअसल, महिला अपने पति से हुए तलाक के बारे में सोशल मीडिया (Chicago) पर चर्चा कर रही थी। लोगों को बता रही थी कि उसका तलाक कैसे हुआ। वहीं जब यह वायरल वीडियो पति के पास पहुंचा तो वह देखते ही आगबबूला हो गया और फिर उसने खौफनाक योजना बनाई। इसके बाद वह मौके की तलाश में था कि कब उसकी पत्नी दिखेगी और उसका खात्मा कर देगा। आखिर वह मौका मिल ही गया। उस दिन महिला का पति उसके घर जा धमका और गोली चलाकर हत्या कर दी।

पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तानी अमेरिकी सानिया खान (Chicago) शिकागो के चट्टानूगा में रह रही थी। पुलिस रिपोर्ट में कहा गया है कि कानून प्रवर्तन एजेंटों ने घटनास्थल पर पहुंचने के बाद दर्द से कराहने की आवाज सुनी। उन्होंने जैसे ही दरवाजा खोला सानिया को जमीन पर गिरे पाया। सानिया के सिर में गोली लगी थी। हालांकि कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button