अंतरराष्ट्रीय

China Taiwan Tension : पेलोसी पहुंचीं जापान, बोलीं-चीन नहीं तय करेगा मेरी यात्रा

ताइपे, 5 अगस्त। China Taiwan Tension : अमेरिकी संसद की स्पीकर नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा से भड़का चीन, आक्रामक होता जा रहा है। उसने गुरुवार को ताइवान की घेराबंदी के लिए युद्धभ्यास शुरू किया।

अपने एशिया दौरे के तहत अमेरिकी संसद की स्पीकर नैंसी पेलोसी शुक्रवार को जापान की राजधानी टोक्यो पहुंच गईं। उन्होंने कहा, चीन ने मेरे ताइवान दौरे को एक बहाने के रूप में इस्तेमाल किया और हमले शुरू किए। उन्होंने कहा, हम यहां एशिया में ताइवान की यथास्थिति बदलने के लिए नहीं, बल्कि अमेरिका-ताइवान संबंध की वजह से हैं। 

जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने चीनी मिसाइलों को गंभीर (China Taiwan Tension) समस्या बताया है। उन्होंने कहा है कि यह हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर समस्या है। दरअसल, गुरुवार को पांच चीनी मिसाइलें जापान के इईजेड क्षेत्र में आकर गिरीं थीं।

दो बड़े देशों के बीच होना चाहिए संवाद

जापान पहुंचीं नैंसी पेलोसी ने कहा, अमेरिका और चीनी राष्ट्रपति के बीच संवाद होता है। ऐसे दो बउ़े देशों के बीच संवाद होना ही चाहिए। उन्होंने कहा, अगर हम चीन में व्यावसायिक हितों के कारण मानवाधिकारों पर नहीं बोलते हैं, तो हम दुनिया में कहीं भी मानवाधिकारों के बारे में बोलने के सभी नैतिक अधिकार खो देते हैं। 

ताइवान को अलग-थलग नहीं होने देंगे

नैंसी पेलोसी ने टोक्यो में कहा, चीन ताइवान (China Taiwan Tension) को अलग-थलग करना चाहता है। लेकिन हम इसकी अनुमति नहीं देते हैं। उन्होंने कहा, मुझे ताइवान की यात्रा करने से चीन नहीं रोक सकता है। वह मेरी यात्रा का कार्यक्रम नहीं तय करेगा। इसके बाद खबर आई कि चीन ने पांच मिसाइलें दागीं, जो जापान के इईजेड में जाकर गिरीं। इसका जापान ने कड़ा विरोध जताया है। वहीं चीन के 22 विमानों ने एक बार फिर ताइवार के वायु रक्षा क्षेत्र में प्रवेश किया।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button