छत्तीसगढ

Cm भूपेश बघेल प्रदेशवासियों को दी छठ पूजा की बधाई और शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छठ पूजा की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की मंगल कामना की है। श्री बघेल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि छठ पूजा सूर्य और छठी मइया की उपासना का पर्व है। छठ पर्व के दौरान कठिन व्रत का अनुष्ठान करते हुए नदी, तालाब के किनारे सूर्य को अर्ध्य देकर परिवार के कल्याण और स्वास्थ्य की मंगल कामना की जाती है। छठ पूजा अब भारत के विभिन्न प्रदेशों के साथ विश्वभर में प्रचलित हो गई है। राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ में लोगों की धार्मिक आस्था और भावना का सम्मान करते हुए इस साल से छठ पूजा के दिन सामान्य अवकाश भी घोषित किया है।

श्री बघेल ने कहा कि सूर्य जीवन ऊर्जा का स्रोत और आधार है। छठ पूजा सूर्य देव के प्रति कृतज्ञता और आभार प्रकट करने का पर्व हैं। यह पर्व भाईचारा, सामुदायिक सौहार्द लाने के साथ-साथ लोगों को प्रकृति के करीब लाता है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सभी लोगों के लिए मंगल कामना की है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button