छत्तीसगढ

CM भूपेश के पिता की गिरफ्तारी ने लिया राजनीतिक रंग, भाजपा ने कहा नौटंकी

रायपुर, 7 सितंबर। भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल को जेल भेजे जाने के बाद प्रदेश में राजनीतिक गर्माहट बढ़ गई। कांग्रेस पर सवालिया निशान लगाने भाजपा को मुद्दा मिल गया। भाजपा ने इस गिरफ्तारी को राजनीतिक जाल करार दिया है।

नंदकुमार बघेल की गिरफ्तारी के बाद भाजपा सीधे तौर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साध रही है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने इसे नौटंकी करार दिया है। मूणत की माने तो ये सब राजनीतिक नौटंकी है। राजेश मूणत ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अपने पिता को गिरफ्तार कर ले या अपनी उंगली कटा कर शहीद बन जाए या कहे कि कानून से बड़ा कोई नहीं है, देखो मैंने अपने पिता को भी जेल भिजवाया है। यह पूरी तरह से राजनीतिक नौटंकी है, ये नौटंकी हमें भी करना आता है।

मूणत ने कहा कि यह गिरफ्तारी सोनिया गांधी के इशारे पर हुआ है। साथ ही उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए मतदाताओं को साधने यह योजना बनाई गई है। इस गिरफ्तारी में पूरी तरह से राजनीति दिखाई दे रही है। सबसे बड़ी बात यह है कि एक विशेष वर्ग पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है जो कि निंदनीय है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार उन्हें गिरफ्तार ना कर ले इसलिए छत्तीसगढ़ सरकार ने अपना जाल बिछाया है।

आपको बता दें कि नंदकुमार बघेल उत्तरप्रदेश दौरे के दौरान सामाजिक सौहाद्र बिगाड़ने वाला बयान दिया था। जिसके बाद नंद कुमार बघेल पर ब्राम्हण समाज ने राजधानी के थाने में मामला दर्ज किया। जिसके बाद पुलिस ने 86 वर्षीय बघेल को आगरा से गिरफ्तार कर ले आई और कोर्ट में पेश किया। जहां उन्हें 14 दिन के लिए जेल भेज दिया गया।

दरअसल, बीते महीने सामाजिक कार्यकर्ता नंद कुमार बघेल UP के दौरे पर गए हुए थे। इस दौरान लखनऊ में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बघेल ने कहा था कि जिसका वोट, उसी की सरकार। उन्होंने आगे बताया कि ब्राह्मण विदेशी हैं, जिस तरह अंग्रेज यहां से गए, वो भी यहां से जाएंगे. ब्राह्मण सुधर जाएं, या तो जाने के लिए तैयार रहें। उन्होंने कहा कि ब्राह्मणों से इसलिए नाराजगी है, कि वह विदेशी हैं और हमारे सारे अधिकार छीन रहे हैं। बघेल ने कहा था कि गांवों में भी अभियान चलाकर उनका बहिष्कार करेंगे।

बघेल के विशेष वर्ग पर दिए बयान के बाद छत्तीसगढ़ के कई जिलों में नंद कुमार बघेल के खिलाफ समाज आक्रोशित हो गया और उनके खिलाफ प्रदर्शन किया गया। यही नहीं कई स्थानों में नंद कुमार बघेल का पुतला दहन भी किया गया। भाजपा ने भी इस विशेष वर्ग का साथ दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button