छत्तीसगढ

गिरीश दुबे ने गौठान में गाय के चारे के लिए दी ₹10 हजार की राशि, वर्मी कम्पोस्ट बनाने 1 ट्रेक्टर गोबर भी किया दान

रायपुर, 20 जुलाई। पुरे प्रदेश में आज हरेली का त्यौहार मनाया गयाएसाथ ही आज गोधन न्याय योजना की भी शुरुवात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की। प्रदेश के गौठानो में गोबर की खरीदी की गयी। शहर जिला काँग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गिरीश दुबे ट्रेक्टर चलाकर कार्यकर्त्ताओ के साथ गोकुल नगर गौठान पहुचे जहाँ वरिष्ट विधायक सत्यनारायण शर्मा महापौर एजाज ढेबर की उपस्थिति में वहाँ विभिन्न कार्यक्रम किये गए।

शहर प्रवक्ता बंशी कन्नौजे ने बताया की शहर काँग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गिरीश दुबे द्वारा गौठान में रखी गायो के चारे के लिए 10 हजार रु का चेक समिति को दिया गया। साथ ही वर्मी कमोस्ट बनाने के लिए एक ट्रेक्टर गोबर गोकुल नगर स्थित गौठान को दिया। गयाएगोधन न्याय योजना के प्रचार के लिए योजना का लोगो बना हुआ 1000 मास्क भी वितरित किया गयाएगौठान में कार्यकर्ताओं ने बच्चो के साथ गेड़ी भी चलाया।

इस अवसर पर शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे ने कहा की गोधन न्याय योजना की चर्चा पुरे देश में हैएगाँधी जी का ग्राम सुराज को जो सपना था वो छत्तीसगढ़ में पूरा होता दिख रहा है।

इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष सुमित दास प्रशांत ठेंगड़ी सुनीता शर्मा अरुण जंघेल दाऊलाल साहू माधो साहू नवीन चंद्राकर कामरान अंसारी पार्षद श्रीकुमार मेनन समीर अख्तर देवेन्द्र यादव अमित दास दिनेश ठाकुर फहीम खान आशा चौहान पारवती साहू आग्दा ठाकुर शायरा खान संध्या चक्रधर अर्पणा फ्रांसिस संदीप बार्ले दिवाकर पंकज सिह सुयश शर्मा मन्नू यादव प्रमोद मिश्र उषा चंद्रहास निर्मलकर राजेश यदु आमिर पुष्पराज वैध दीपक चौबे सत्यनारायण नायक गौतम यादव मुरली साहू मुन्ना सोनकर प्रवीन योगेश साहू सहित कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button