राष्ट्रीय

काबुल से सकुशल भारत पहुंचे 168 भारतीय, गाजियाबाद के हिंडन IAF बेस पर उतरा विमान

नई दिल्ली, 22 अगस्त। अफगानिस्तान से भारतीयों को बड़ी संख्या में स्वेदश वापस लाया जा रहा है। भारतीय वायु सेना का C-17 विमान जिसने आज सुबह अफगानिस्तान के काबुल से उड़ान भरी थी वो गाजियाबाद के हिंडन IAF बेस पर उतरा। विमान में 107 भारतीय नागरिकों सहित 168 लोग सवार थे। बता दें कि यात्रियों को अभी हवाई अड्डे से बाहर आना बाकी है क्योंकि उन्हें पहले कोरोना आरटीपीसआर कोरोना टेस्ट से गुजरना पड़ रहा है।

बीते दिन 87 लोगों की हुई थी वतन वापसी

वहीं शनिवार देर रात एयर इंडिया से 87 लोगों को लाया गया है। काबुल में तालिबान के चुंगल में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए सभी दुनिया की सभी सरकार अपने स्तर पर अभियान चला रही है। भारत सरकार द्वारा चलाए गए अभियान के जरिए आज भी काफी संख्या में लोगों को स्वेदश लाया जाएगा।

jagran josh

अफगानिस्तान में हर दिन बिगड़ रहे हालात

बता दें कि भारत सरकार के अधिकारी काबुल में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए हर संभव मदद कर रहे हैं। यहां से भारतीय नागरिकों को सुरक्षित वापस लाने के लिए सरकार की तरफ से पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। इस निकासी अभियान के दौरान पहले भी भारत ने कंधार समेत अफगान के कई प्रांतो से अपने वाणिज्य दूतावास के कर्मचारियों निकाला जा चुकी है। हालांकि, काबुल से भारतीयों को निकालने की जानकारी रखने वाले विदेश मंत्रालय ने की मानें तो शुक्रवार देर शाम से स्थिति ज्यादा चुनौतीपूर्ण हो गई है। एयरपोर्ट के बाहर हजारों की संख्या में लोग जमा हुए हैं। ऐसा लग रहा है जैसे पूरा शहर ही बाहर जाने को बेताब है। वहां फायरिंग की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं।

15 अगस्त को अफगानिस्तान पर तालिबान ने किया था कब्जा

गौरतलब है कि 15 अगस्त के दिन तालिबान ने अफगानिस्तान पर कब्जा कर लिया, जिसके बाद से वहां पर अफरातफरी का माहौल बना हुआ है। पूर्व राष्ट्रपति अशरफ गनी भी देश छोड़कर भाग गए। हालांकि, बाद में उन्होंने अपनी सफाई भी पेश की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button