छत्तीसगढराज्य

CM Mitan Yojana : कलेक्टर सौरभ कुमार ने घर पहुंचाया जन्म व जाति प्रमाण पत्र

रायपुर, 7 मई। CM Mitan Yojana : आमतौर पर माना जाता है कि सरकारी काम बहुत धीमी गति से होता है, लेकिन इसे गलत साबित करते हुए आवेदन भरने के 12 घंटे के भीतर जन्म और जाति प्रमाण पत्र घर पर पहुंचा दिया गया। भूपेश बघेल के शासन में बहुत कुछ नया हो रहा है।

दरअसल संतोषी नगर निवासी नरेश साहू ने अपने नवजात बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र (CM Mitan Yojana) का आवेदन टोल फ़्री नंबर 14545 पर किया था। आवेदन के महज 12 घंटे के भीतर ही मितान बनकर रायपुर के कलेक्टर सौरभ कुमार और नगर निगम कमिश्नर प्रभात मलिक नरेश के घर पहुंच गए। अफसरों ने परिजनों को शिशु का न केवल जन्म प्रमाणपत्र, बल्कि साथ ही साथ निवास और जाति प्रमाणपत्र भी सौंपा। आवेदक साहू ने कहा कि डॉक्यूमेंट इतनी जल्दी मिल जाएंगे सोचा नहीं था। शनिवार को सरकारी छुट्‌टी के बावजूद एक शख्स के घर रायपुर के कलेक्टर सौरभ कुमार पहुंच गए और उन्हें उनके तैयार डॉक्यूमेंट सौंपे।

दो घंटे के भीतर घर पहुंचाकर दिया जन्म प्रमाण पत्र  

इससे पहले इस योजना के शुभारंभ के दूसरे दिन यानी 2 मई को बिलासपुर जिले के महामाया निवासी अनुराधा उपाध्याय और अद्विक उपाध्याय को दो घंटे के भीतर उनका जन्म प्रमाण पत्र घर पहचाया था। ये दोनों टोल फ्री नंबर 14545 पर कॉल किया। कॉल करने के कुछ ही देर में मितान उनके घर पहुंचा और उसने आवश्यक दस्तावेज प्राप्त किए। उसके बाद मितान दो घंटे के भीतर ही जन्म प्रमाण लेकर उनके घर पहुंचा। उन्होंने कहा कि पहले जन्म प्रमाण पत्र के लिए काफी समय लगता था और कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ते थे। मुख्यमंत्री मितान योजना के शुरू हो जाने से शासकीय सेवाओं का लाभ लोगों को घर बैठे मिलने लगा है। इससे आम नागरिकों को सेवाएं सहजता से सुलभ होने लगी है।

13 तरह के डॉक्यूमेंट अब घर बैठे

1 मई को वर्चुअल समारोह (CM Mitan Yojana) में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मितान योजना का शुभारंभ किया था। यह योजना प्रदेश के सभी 14 नगर निगमों में लागू की जा रही है। लोगों को मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाणपत्र, आय प्रमाण पत्र, दस्तावेज़ के नकल के लिए अनुरोध, गैर-डिजिटाइज्ड (भूमि रिकॉर्ड आदि की प्रति), जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह पंजीकरण और प्रमाणपत्र, दुकान पंजीकरण, भूमि की जानकारी, जन्म प्रमाणपत्र सुधार, मृत्यु प्रमाणपत्र सुधार, विवाह प्रमाणपत्र सुधार जैसी सर्विस घर बैठे दी जा रही है। इसके लिए आवेदन करने के लिए टोल फ़्री नम्बर-14545 पर कॉल किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button