झारखंड

CM Soren : खतियान जोहार यात्रा में 16 को देवघर आएंगे सीएम सोरेन

रांची, 06 दिसंबर। CM Soren : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 16 दिसंबर को देवघर में खतियान जोहार यात्रा करेंगे। इसे देखते हुए बैद्यनाथ विहार में झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला कमेटी की बैठक की गई। 

कार्यक्रम की तैयारी के लिए जिले के सभी दस प्रखंड के अध्यक्ष एवं नगर अध्यक्ष जिला कमेटी के सदस्य, केंद्रीय समिति के सदस्य, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा के सभी पदाधिकारियों ने बैठक में भाग लिया। 

बैठक के दौरान जानकारी दी गई कि यह आभार यात्रा महागठबंधन के बैनर तले निकाली जानी है। गठबंधन की पूरी टीम इसमें भाग लेगी।जिला अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा कि सभी प्रखंड से लोग जुलूस की शक्ल में देवघर मैदान में आएंगे। सभी प्रखंड का अपना-अपना बैनर होगा। घर-घर जाकर कार्यक्रम में आने के लिए आमंत्रण देंगे। पांच-पांच कार्यकर्ता की टीम घर तक जाकर प्रचार-प्रसार करेंगे। 

कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Soren) को आभार देना है। हेमंत सरकार इतने कम समय में सभी को पेंशन योजना कृषि ऋण माफी समेत अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ गरीबों को दिया है।पूर्व स्पीकर शशांक शेखर भोक्ता ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक पल होगा जब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 16 को यहां आएंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील किया कि सभी प्रखंड से अधिक से अधिक जनसंख्या में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। 

पूर्व जिला अध्यक्ष नरसिंह मुर्मू ने कहा कि मुख्यमंत्री ने गरीबों की लाज रखी है। परिमल सिंह ने कहा कि सारठ विधानसभा क्षेत्र से हजारों की संख्या में लोग देवघर आएंगे। जबकि मंच का संचालन केंद्रीय समिति सदस्य सुरेश साह ने किया।मौके पर मोहम्मद नौशाद, चंदू मंडल, सुरेंद्र रवानी, श्यामा कांत झा, तेज नारायण वर्मा, प्रह्लाद दास, शीला देवी, नीलम देवी, राहुल चंद्रवंशी, अजय नारायण मिश्रा, सरोज सिंह, इश्तियाक मिर्जा, दिनेश्वर किस्कू समेत अन्य मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button