मध्यप्रदेश

Communicate with public : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पेसा नियम मोबिलाइजर एवं जन-सेवा मित्रों से संवाद

भोपाल, 08 अप्रैल। Communicate with public : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि शासन की योजनाओं की जानकारी नीचे धरातल स्तर तक पहुँचाये। शासन का संदेश अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना, बहनों के जीवन में बदलाव लाने वाली योजना है। जिन स्थानों पर कनेक्टिविटी की समस्या है तो अन्य स्थान पर फॉर्म भरवाने के लिए बहनों के लिये वाहन की व्यवस्था की जाये। मुख्यमंत्री आज रतलाम में पेसा नियम मोबिलाइजर तथा मुख्यमंत्री जन-सेवा मित्रों से संवाद कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पेसा नियम जनजातीय क्षेत्रों में ग्राम सभाओं को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहा है। सभी मोबिलाइजर का दायित्व है कि मुख्यमंत्री का संदेश गाँव-गाँव तक पहुँचाये। पेसा नियम के क्रियान्वयन में महिलाओं की भी बड़ी सशक्त भूमिका है। गाँव में आपसी छोटे-मोटे विवादों को निपटाने में पेसा नियम का लाभ मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने क्षेत्र में तेंदूपत्ता समितियों के हित में हो रहे कार्यों की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने संवाद के दौरान जन-सेवा मित्रों, पेसा नियम मोबिलाइजर से फीडबेक प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि शासन की कल्याणकारी योजनाओं को धरातल स्तर पर उतारने में आप सबकी महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रशासन अपना काम कर रहा है। आप भी सशक्त रूप से कार्य करें।

मुख्यमंत्री जन-अभियान परिषद से जुड़ी ग्राम मौलावा की झीतरीबाई मईडा, जनसेवा मित्र हरीश धाकड़ से संवाद किया। परिषद से जुड़ी बाजना विकासखंड की बालिका कविता झोर्डिया ने मुख्यमंत्री से अपनी चर्चा का आरंभ जय जोहार से किया तो मुख्यमंत्री ने भी अभिवादन के प्रत्युत्तर में जय जोहार कहा और आशीर्वाद दिया। कविता ने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के प्रचार-प्रसार संबंधी अपने कार्य की जानकारी बड़े उत्साह के साथ बताई।

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना पंजीयन केंद्र का निरीक्षण

मुख्यमंत्री ने रतलाम प्रवास के दौरान पोलो ग्राउंड परिसर में लाड़ली बहना पंजीयन केंद्र का निरीक्षण कर पंजीयन प्रक्रिया का अवलोकन किया। ऑपरेटर से नेट कनेक्टिविटी तथा अन्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। केंद्र पर मौजूद बहनों द्वारा अपने लाड़ले भैया का स्वागत तिलक लगा कर और गमछा भेंट कर किया गया। यहाँ मौजूद जनजातीय बहनों द्वारा अपने मुख्यमंत्री को अपने खेत के गेहूँ, चना, मूंगफली और हरे मूंग  भेंट किए। साथ ही पारंपरिक गीत प्रस्तुत कर स्वागत किया। पंजीयन सेंटर में मुख्यमंत्री के आते ही बहनों द्वारा भैया-भैया के नारे से उनका अभिनंदन किया गया। बहनों द्वारा गुड़ से मुख्यमंत्री का मुँह मीठा करवाया और मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना लागू करने पर आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री अपनी भांजियों के साथ नृत्य में भी शामिल हुए।

जिला प्रभारी मंत्री ओपीएस भदौरिया, सांसद गुमान सिंह डामोर, अनिल फिरोजिया, विधायक चैतन्य काश्यप, डॉ. राजेंद्र पांडे, दिलीप मकवाना सहित जिला पंचायत अध्यक्ष लालाबाई और जन-अभियान परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष प्रदीप पांडे उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button