छत्तीसगढराजनीती

Congress PC : भाजपा महतारी वंदना के नाम पर भ्रम फैला रही

रायपुर, 11 नवंबर। Congress PC : मंत्री मो. अकबर और वरिष्ठ कांग्रेस नेता गिरीश देवांगन ने राजीव भवन में पत्रकारवार्ता को संबोधित किया। मंत्री मो. अकबर ने पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुये कहा कि छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव चल रहा है। 20 विधानसभा में चुनाव हो चुके है। बाकी विधानसभा के चुनाव के लिये 17 नवंबर मतदान किया जायेगा। कांग्रेस पार्टी ने 2018 में घोषणा पत्र के जरिये 68 विधानसभा सीटों में जीत हासिल हुआ। उन घोषणा पत्र में जो वायदा किया गया था उनमें से अधिकांश वायदे कांग्रेस पार्टी ने पूरा करने में सफल रही। जिसमें किसान को कर्जा माफ, सभी को राशन कार्ड देने की बात कही गयी थी और किसानों को 2500 रू. प्रति क्विंटल के हिसाब से धान खरीदी की बात कही गयी थी और इसके अलावा और भी प्रमुख वायदे थे। लेकिन प्रमुख तौर पर इन वायदो को फोकस किया गया था। कांग्रेस की सरकार बनते ही किसानों का कर्जा माफ किया गया और पूरे राज्य में वायदो के मुताबिक राशन कार्ड दिया गया। भाजपा सरकार की में पहले गरीबी रेखा में जिनका नाम था उनको ही राशन कार्ड दिया जाता था और कांग्रेस की सरकार बनते ही सभी को राशन कार्ड बनाकर दिया गया। 74 लाख 54 हजार लोगों के पास राशन कार्ड है। कांग्रेस ने 2018 में जो किसानों का कर्जा माफ हुआ उसी तरह 2023 में कांग्रेस की सरकार बनते ही फिर से किसानों का कर्जा माफ किया जायेगा। धान का मूल्य न्याय योजना को मिलकार 3200 रू. प्रति क्विंटल के हिसाब से दिया जायेगा। 15 क्विंटल प्रति एकड़ की हिसाब से धान खरीदी की जा रही थी अब 20 क्विंटल प्रति एकड़ की हिसाब से धान की खरीदी की जायेगी। 200 यूनिट तक बिजली फ्री दी जायेगी।

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कवर्धा की सभा में केजी से पीजी तक शिक्षा की घोषणा किया इसलिये केजी से पीजी तक की शिक्षा फ्री दी जायेगी। गैस सिलेंडर में 500 रू. की सब्सिडी दी जायेगी और वह महिला हितग्राहियों के खाते में सीधा जायेगा। 17.5 लाख गरीब परिवार को हम आवास देंगे – प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र 7.5 लाख परिवारों को केंद्र सरकार ने आवास नहीं दिया है। हम उन सभी 7.5 लाख परिवारों और 10 लाख अन्य जरूरतमंद परिवारों को “मुख्यमंत्री आवास न्याय योजना” के तहत हम आवास देंगे। इसके लिये हमने आर्थिक सर्वेक्षण करवा लिया है। भूमिहीनों को मिलेंगे 10000 रू. प्रतिवर्ष – राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के अंतर्गत आने वाले सभी हितग्राहियों को मिलने वाली राशि 7000 रूपये प्रतिवर्ष को बढ़ाकर 10000 रूपये प्रतिवर्ष की जायेगी।

अब 10 लाख रुपये तक का मिलेगा मुफ्त इलाज – डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत अब गरीब वर्ग को इलाज के लिये 5 लाख रुपये की बजाये 10 लाख रुपये तक मिलेंगे, साथ ही गरीबी रेखा से ऊपर (।च्स्) को 50 हजार की बजाये अब 5 लाख रुपये तक की सहायता मिल सकेगी। अब सभी सरकारी स्कूल बनेंगे स्वामी आत्मानंद स्कूल – राज्य के 6000 शासकीय हायर सेकेंड्री एवं हाई स्कूलों को स्वामी आत्मानंद इंग्लिश एवं हिन्दी मीडियम स्कूलों में क्रमशः अपग्रेड करेंगे। स्व-सहायता समूह का भी होगा कर्जा माफ – फिर से कांग्रेस की सरकार बनते ही महिला स्व-सहायता समूहों तथा महिलाओं द्वारा सक्षम योजनांतर्गत लिये गये ऋण माफ किये जायेंगे। तिवरा भी समर्थन मूल्य पर खरीदा जायेगा – कांग्रेस की सरकार ने गन्ने से लेकर कोदो, कुटकी व रागी के समर्थन मूल्य घोषित किये थे। इस बार सरकार बनते ही राज्य के किसानों से तिवरा को भी समर्थन मूल्य पर खरीदा जायेगा। जनता कांग्रेस के घोषणा पत्र और उनको किये गये वायदों को गंभीरता से लेती है तथा उस पर भरोसा भी करती है जनता जानती है कांग्रेस का घोषणा पत्र उसकी सरकार विजन डाक्यूमेंट होता है। हम आम आदमी को सशक्त बनाने योजना लेकर आगे बढ़ रहे है।

महतारी वंदना योजना यह भारतीय जनता पार्टी की ओर से विज्ञापित किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में किसी भी विभाग में इस प्रकार की योजना संचालित नहीं है। दूसरी बात यह है कि यह फार्म कौन से विभाग में जमा किया जायेगा और सक्षम अधिकार कौन है जिसके सामने यह प्रस्तुत किया जावेगा यह फार्म में नहीं लिखा गया है। तीसरी बात यह है कि 20 विधानसभा चुनाव में चुनाव हो चुके है उन विधानसभा में यह फार्म क्यों नहीं भरवाया जा रहा है? क्योंकि उन विधानसभा चुनाव हो चुके है इसलिये भाजपा चुनाव और वोट मांगने के लिये यह योजना चलाया जा रहा है।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता गिरीश देवांगन ने पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुये कहा कि 2018 में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद पहले ही घंटे में कांग्रेस की सरकार ने घोषणा पत्र को पूरा करना शुरू कर दिया था। लगभग 20 लाख किसानों का लगभग 10 हजार करोड़ कर्ज माफ किया गया। उसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यसचिव को बुला कर कांग्रेस का जनघोषणा पत्र देकर यह सुनिश्चित करने को कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र के हर वायदे को पूरा करने हेतु कार्य योजना बनाया जाये इसी का परिणाम था कि पांच साल में भूपेश सरकार ने 36 में से 98 प्रतिशत वायदों को पूरा कर दिखाया। कांग्रेस जो कहती है वह करती है। इस बार भी कांग्रेस का घोषणा पत्र जन आकांक्षाओं को पूरा करने वाला है। 2018 में कांग्रेस ने अपने जन घोषणा पत्र में किसान, आदिवासी, युवाओं, महिलाओं सभी से वायदा किया था और उसको पूरा किया। 2023 में हमारे घोषणा पत्र में हर वर्ग का पूरा ख्याल रखा गया है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button