राजस्थान

Congress Worker Bus : Bharat Jodo Yatra से लौट रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बस हादसे का शिकार, 2 की मौत, 10 घायल

जयपुर, 17 दिसम्बर। Congress Worker Bus : हिमाचल के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा में गए हमारे लौहल स्पीति के साथियों की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में सबार तमाम साथी सुरक्षित हैं। हमारे विधायक रवि ठाकुर उन के साथ हैं। पंचायती राज संस्थाओं का प्रतिनिधिमण्डल बस में सवार थे। घायलों को फ़ौरी राहत देने के लिए राजस्थान सरकार का आभार। राजस्थान की एक पिकअप वाहन बस से टकराई उस में दो लोगों के मारे जाने की खबर है। हम उन परिवारों के प्रति संवेदनाएं जताते हैं।

Bharat Jodo Yatra से लौट रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बस का Accident 

राजस्थान में चल रही राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल होने के लिए हिमाचल से आए कांग्रेस पदाधिकारियों की बस राजस्थान के दौसा में हादसे का शिकार हो गई। बस में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के गए लाहौल कांग्रेस के पदाधिकारी मौजूद थे। दौसा जिले के सदर थाना क्षेत्र के मालग्वास गांव के समीप कांग्रेस के पदाधिकारियों की (Congress Worker Bus ) एक बस ने पिकअप को टक्कर मार दी। इससे पिकअप में सवार दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई। इनमें से 10 कार्यकर्ता घायल हुए हैं, जिनमें से दो गंभीर हैं। बताया जाता है कि बस और पिकअप गाड़ी में आमने-सामने से टक्कर हुई थी। ऐसे में बस में सवार बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी भी घायल हो गए। करीब 10 कांग्रेस के पदाधिकारियों को जिला अस्पताल लाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button