राष्ट्रीय

Country By-Election Results : भाजपा का खाली हाथ, बंगाल में TMC की बड़ी जीत

नई दिल्ली। Country By-Election Results : देश की एक लोकसभा और चार विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के रिजल्ट आ गए हैं। बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट पर TMC के शत्रुघ्न सिन्हा, जबकि बालीगंज विधानसभा सीट पर TMC के ही बाबुल सुप्रियो ने बड़ी जीत हासिल की है। उधर, बिहार के बोचहां विधानसभा सीट पर राजद के अमर पासवान विजयी हुए हैं।

महाराष्ट्र के कोल्हापुर नॉर्थ सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार जयश्री जाधव ‌ने BJP के सत्यजीत कदम को करीब 19,000 वोटों से करारी शिकस्त दी। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ विधानसभा सीट पर भी कांग्रेस कैंडिडेट आगे चल रहे हैं। भाजपा खाली हाथ रही।

1. बंगाल में TMC की बंपर जीत

आसनसोल लोकसभा सीट (Country By-Election Results) पर शत्रुघ्न सिन्हा जीते। उन्होंने BJP की अग्निमित्रा पॉल को 2 लाख 64 हजार 913 वोट से हराया। ये सीट पिछले साल बाबुल सुप्रियो के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। सुप्रियो BJP छोड़कर TMC में शामिल हो गए थे।

बालीगंज विधानसभा सीट से बाबुल सुप्रियो ने BJP की केया घोष और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की सायरा शाह को हराया। यह सीट पर पूर्व विधायक और राज्य के मंत्री रहे सुब्रत मुखर्जी के निधन के बाद खाली हुई थी।

2. महाराष्ट्र में कांग्रेस जीती

महाराष्ट्र की कोल्हापुर उत्तर विधानसभा सीट पर कांग्रेस की जीत हुई। कांग्रेस की जयश्री जाधव ‌ने BJP के सत्यजीत कदम को करीब 19 हजार वोटों से करारी शिकस्त दी। ये सीट भी दिसंबर 2021 में कोविड-19 से कांग्रेस विधायक चंद्रकांत जाधव के निधन के बाद से खाली हुई थी। इस कारण यहां उपचुनाव हुए। इस सीट पर 15 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे थे।

3. बिहार में RJD जीती

बिहार के बोचहां विधानसभा सीट पर राजद के अमर पासवान विजयी हुए। इन्होंने भाजपा की बेबी कुमारी को 36,653 वोटों से हराया। यह सीट विधायक मुसाफिर पासवान के निधन के बाद खाली हुई थी। इस सीट पर 13 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था। इनमें तीन महिलाएं थीं।

4. छत्तीसगढ़ की खैरागढ़ सीट पर कांग्रेस आगे

छत्तीसगढ़ की खैरागढ़ विधानसभा सीट (CountryBy-Election Results) पर कांग्रेस की यशोदा वर्मा 18 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रही हैं। यह सीट जनता कांग्रेस के विधायक देवव्रत सिंह के निधन के बाद खाली हुई थी। इस सीट पर 10 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button