राष्ट्रीयस्वास्थ्य

Covid-19 in India : चीन, जापान, साउथ कोरिया, हांगकांग और थाईलैंड से आने वाले यात्रियों का RT-PCR Test अनिवार्य, कोरोना की रोकथाम पर केंद्र का फैसला

नई दिल्ली, 24 दिसंबर।Covid-19 in India : चीन में कोरोना के विस्फोट के बीच सरकार भारत में भी COVID-19 की स्थिति पर पूरी सावधानी बरत रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि हम विमानन मंत्रालय से बात करके चीन, जापान, हांग कांग, बैंकॉक, दक्षिण कोरिया सभी से आने वाले यात्रियों के लिए RT-PCR अनिवार्य करेंगे।” 

भारत आने वाले COVID पॉजिटिव लोगों को किया जाएगा Quarantine 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा, “भारत में आने के बाद जिनको बुखार होगा या कोविड टेस्ट पॉजिटिव पाया जाए उन्हें क्वारंटाइन करने के लिए भी हम आदेश जारी करने जा रहे हैं।” इसके साथ ही चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, हांगकांग और थाईलैंड से आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए वर्तमान स्वास्थ्य स्थिति घोषित करने के लिए एयर सुविधा फॉर्म (Air Suvidha Form) भरना अनिवार्य होगा। 

  1. भारत में वर्तमान में Corona के 3,397 एक्टिव केस हैं, है जो कुल मामलों का 0.01 प्रतिशत है।
  2. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, शनिवार को भारत में रिकवरी रेट फिलहाल 98.8 फीसदी है। पिछले 24 घंटों में 183 लोग ठीक हुए हैं। डेली पॉज़िटिविटी रेट 0.15 प्रतिशत था, जबकि वीकली पॉज़िटिविटी रेट 0.14 प्रतिशत था।
  3. पिछले 24 घंटों में कुल 1,05,044 कोविड वैक्सीन की डोज दी गई। कोविड टीकाकरण के मोर्चे पर सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 220.04 करोड़ से अधिक वैक्सीन डोज दी जा चुकी हैं।
  4. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को बूस्टर डोज के रूप में भारत बायोटेक के इंट्रानेजल कोविड वैक्सीन को मंजूरी दे दी है। भारत में बनाई जाने वाली यह वैक्सीन 18 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोगों को दी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button