Skip to content
logo_Ek_janta_ki_awaz__4_-removebg-preview (1)
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राज्य
    • नई दिल्ली
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ
      • रायपुर
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • झारखंड
    • पंजाब
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
  • जनसम्पर्क
    • जनसंपर्क मध्यप्रदेश
    • जनसंपर्क छत्तीसगढ़
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • राजनीती
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
  • अन्य ख़बरें
    • जॉब्स और कैरियर
    • ऑटो मोबाइल
    • तकनीकी
      • गैजेट
    • मौसम
    • चुनाव
    • जुर्म
    • व्यापार
logo_Ek_janta_ki_awaz__4_-removebg-preview (1)
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राज्य
    • नई दिल्ली
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ
      • रायपुर
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • झारखंड
    • पंजाब
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
  • जनसम्पर्क
    • जनसंपर्क मध्यप्रदेश
    • जनसंपर्क छत्तीसगढ़
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • राजनीती
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
  • अन्य ख़बरें
    • जॉब्स और कैरियर
    • ऑटो मोबाइल
    • तकनीकी
      • गैजेट
    • मौसम
    • चुनाव
    • जुर्म
    • व्यापार
  • राष्ट्रीय

EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस LIVE: पश्चिम बंगाल में 8 फेज में चुनाव होंगे, पहले फेज की वोटिंग 27 मार्च को और दूसरे फेज की 1 अप्रैल को होगी

Shubhra Nandi February 26, 2021

शेयर करें :-

  • Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Click to share on X (Opens in new window) X
  • Click to share on Telegram (Opens in new window) Telegram
IMG_20210226_174125

नई दिल्ली, 26 फरवरी। चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस जारी है। इसमें 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव का ऐलान किया जा रहा है। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बताया कि पश्चिम बंगाल में 8 फेज में चुनाव होंगे। पहले फेज की वोटिंग 27 मार्च को और दूसरे फेज की 1 अप्रैल को होगी।

असम में 3 फेज में चुनाव

पहला फेज

सीटें: 47 अधिसूचना: 2 मार्च नामांकन: 9 मार्च स्क्रूटनी: 10 मार्च नाम वापसी: 12 मार्च वोटिंग: 27 मार्च काउंटिंग: 2 मई

दूसरा फेज
सीटें: 39
अधिसूचना: 5 मार्च
नामांकन: 10 मार्च
स्क्रूटनी: 16 मार्च
नाम वापसी: 17 मार्च
वोटिंग: 1 अप्रैल

तीसरा फेज
सीटें: 40
अधिसूचना: 12 मार्च
नामांकन: 19 मार्च
स्क्रूटनी: 20 मार्च
नाम वापसी: 22 मार्च
वोटिंग: 6 अप्रैल

केरल में एक फेज में चुनाव
अधिसूचना: 12 मार्च
नामांकन: 19 मार्च
स्क्रूटनी: 20 मार्च
नाम वापसी: 22 मार्च
वोटिंग: 6 अप्रैल

तमिलनाडु में भी एक फेज होगा
अधिसूचना: 12 मार्च
नामांकन: 19 मार्च
स्क्रूटनी: 20 मार्च
नाम वापसी: 22 मार्च
वोटिंग: 6 अप्रैल

चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बताया कि 80 साल से ज्यादा उम्र के लोगों, विकलांग लोगों, जरूरी सेवाओं में लगे जिन लोगों की स्थानीय चुनाव अधिकारी पहचान करेंगे, वे पोस्ट बैलट से मतदान कर सकेंगे। सभी चुनाव अधिकारियों का कोरोना वैक्सीनेशन होगा। वोट डालने का समय 1 घंटा ज्यादा होगा। अरोड़ा के मुताबिक 5 राज्यों में 824 विधानसभा सीटें हैं। इनके लिए इस बार 18.68 करोड़ वोटर हैं और 2.7 लाख मतदान केंद्र होंगे।

पांचों राज्यों में पोलिंग बूथ बढ़ाए गए
अरोड़ा ने बताया कि असम में 2016 में 24,890 चुनाव केंद्र थे, इस बार 33,530 बूथ होंगे। तमिलनाडु में 2016 में 66,007 चुनाव केंद्र थे, 2021 में 88,936 होंगे। केरल में पहले 21,498 चुनाव केंद्र थे, अब 40,771 होंगे। पश्चिम बंगाल में 2016 में 77,413 पोलिंग बूथ थे, इस बार 1 लाख 1 हजार 916 होंगे।

अरोड़ा ने कहा, ‘पिछले साल जब पूरी दुनिया कोरोना से जूझ रही थी, तब दुनियाभर के चुनाव आयोगों के सामने चुनाव कराना चुनौती थी। कई देशों ने ऐसे हालात में भी हिम्मत दिखाई और कुछ बदलाव और एहतियात बरतते हुए चुनाव कराए। चुनाव आयोग ने राज्यसभा की 18 सीटों पर जून 2020 में चुनाव कराकर शुरुआत की। हमारे लिए बड़ी चुनौती बिहार थी। वहां 7.3 करोड़ वोटर थे। यह हमारे लिए अग्निपरीक्षा थी।’

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा, ‘मुझे यह बताते हुए खुशी है कि बिहार के वोटरों ने भी भरोसा दिखाया और चुनाव प्रक्रिया में हिस्सा लिया। बिहार में कई अधिकारियों को कोरोना था, इसके बावजूद वे चुनाव तैयारियों को देखते रहे। आपको जानकर खुशी होगी कि बिहार में वोटिंग में 57.3% वोटिंग हुई जो पिछले विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव से भी ज्यादा थी।’

मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि असम विधानसभा चुनाव का कार्यकाल 31 मई तक है। इसी तरह तमिलनाडु विधानसभा का 24 मई, बंगाल का 30 मई, केरल का 1 जून और पुडुचेरी का 8 जून तक का कार्यकाल है।

बतौर चुनाव आयुक्त 11 चुनाव और बतौर मुख्य चुनाव आयुक्त 14 चुनाव देख चुके अरोड़ा 30 अप्रैल को रिटायर हो रहे हैं। उन्होंने एक शेर भी पढ़ा- किसी से हमसुखन होता नहीं महफिल में परवाना, उन्हें बातें नहीं आती, जो अपना काम करते हैं।

पश्चिम बंगाल में 294 सीटें
प्रदेश में अभी तृणमूल कांग्रेस की सरकार है। 2016 के चुनाव में TMC को 211 सीटें मिली थीं। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 42 में से 18 सीटें जीती थीं। इसलिए विधानसभा चुनाव में पार्टी ने पूरा जोर लगा दिया है। इस बार का चुनाव TMC बनाम BJP हो गया है। यहां कांग्रेस, वामदलों और इंडियन सेकुलर फ्रंट के बीच गठबंधन तय है। फुरफुरा शरीफ की इंडियन सेकुलर फ्रंट को 30 सीटें दी गई हैं।

केरल में 140 सीटों पर लड़ाई
देश में लेफ्ट के आखिरी गढ़ बने केरल में 140 सीटों पर चुनाव होने हैं। यहां लेफ्ट पार्टियों और कांग्रेस के गठबंधन की सरकार है।

तमिलनाडु में 234 विधानसभा सीटें
यहां 134 सीटें जीतकर AIDMK ने सरकार बनाई थी। DMK को 97 सीटें मिली थीं।

असम में 126 सीटों पर चुनाव
पिछली बार यानी 2016 में यहां भाजपा की सरकार बनी थी। उसे 60 सीटें मिली थीं। सहयोगी दलों को 26 सीटें मिली थीं। कांग्रेस को 26 और AIUDF को 13 सीटें मिली थीं।

पुडुचेरी में 30 विधानसभा सीटें
केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में 30 सीटें हैं। यहां विधानसभा में 3 नामित सदस्य होते हैं। यहां अब तक कांग्रेस गठबंधन वाली सरकार थी, लेकिन पिछले हफ्ते ही कई विधायकों ने कांग्रेस छोड़ दी। इससे सरकार अल्पमत में आ गई। CM नारायणसामी को इस्तीफा देना पड़ा। अभी यहां राष्ट्रपति शासन लागू है।

चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले राज्यों की सौगात
चुनाव की तारीखों के ऐलान से ठीक पहले पुडुचेरी में पेट्रोल-डीजल सस्ता किया गया है। उपराज्यपाल ने पेट्रोल-डीजल पर वैट 2% घटाने का ऐलान किया है। इससे पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी डेली वेज वर्कर्स की मजदूरी में बढ़ोतरी कर दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि वेस्ट बंगाल अर्बन एम्प्लॉयमेंट स्कीम के तहत डेली वेज वर्कर्स की मजदूरी बढ़ा दी गई है।

अनस्किल्ड लेबर के लिए इसे 144 से बढ़ाकर 202 रुपए किया गया है। सेमी स्किल्ड वर्कर को 172 के बजाय 303 रुपए मिलेंगे। स्किल्ड लेबर की नई कैटेगिरी बनाई गई है। उन्हें 404 रुपए मिलेंगे। कुल 56,500 वर्कर्स को इससे फायदा मिलेगा।

About The Author

Shubhra Nandi

See author's posts

Post navigation

Previous: CM भूपेश बघेल ने कहा- हम अन्नदाताओं के साथ छल नहीं होने देंगे, अतिशेष धान बेचना नहीं पड़ेगा बशर्तें…
Next: माघ पूर्णिमा पर महानदी में आस्था की डुबकी:​​ धमतरी में रुद्रेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, राजिम में पुन्नी मेले का होगा आगाज

Related News

Horrific Road Accident: A dumper crushed people for 1 km in Jaipur! Pieces of flesh stuck to vehicles... arms and legs severed... CCTV captured the scene of death... watch here.
  • राष्ट्रीय

Horrific Road Accident : डंपर ने 1KM तक बाइक-कारों-रिक्शों और पैदल चल रहे लोगों को कुचलता गया…! मांस के लोथड़े गाड़ियों पर चिपके…हाथ-पैर कटे…CCTV में कैद हुआ मौत का मंजर

Shubhra Nandi November 3, 2025
Road Accident Tragedy: A cruel twist of fate was witnessed in just 24 hours! Over 60 people lost their lives in road accidents from Rajasthan to Telangana.
  • राष्ट्रीय

Tragedy of Road Accident : 24 घंटे में क्रूर नियति का तांडव…! राजस्थान से तेलंगाना तक सड़क हादसों में 60 से अधिक लोगों ने गंवाई जान…कई घरों के बुझ गए चिराग

Shubhra Nandi November 3, 2025
Horrific Road Accident: A heartbreaking scene... a bus-truck collision! 20 people died in agony, buried under concrete...! The faint-hearted should not view these disturbing images.
  • राष्ट्रीय

Horrific Road Accident : हृदयविदारक दृश्य…बस-ट्रक टक्कर…! कंक्रीट के नीचे दबे 20 लोगों की तड़प-तड़पकर मौत…कमजोर दिल वाले न देखें विचलित करते ये तस्वीरें

Shubhra Nandi November 3, 2025

DPR Html

Advertisement Carousel
× Popup Image

RO.NO. 13286/ 64

WhatsApp Image 2025-06-20 at 18.21.19_6b40137e

JSPL/RO/2025/261

hardik pandya new

JSPL/RO/2025/261

JSPL

You may have missed

Nuapada By-Election: Minister Guru Khushwant Saheb campaigned vigorously in support of the BJP candidate... and urged people to press the lotus button.
  • चुनाव

Nuapada By-Election : मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में किया जोरदार प्रचार…! कमल के बटन के लिए किया आह्वान

Shubhra Nandi November 8, 2025
Unnatural Sex: Unnatural sex with an unconscious boy...then hanged him with a sari in a house under construction...sensational confession by the accused elder brother
  • छत्तीसगढ

Unnatural Sex : बेहोश बालक के साथ किया अप्राकृतिक सेक्स…फिर निर्माणाधीन मकान में साड़ी से फांसी पर लटका दिया…आरोपी बड़े भाई का सनसनीखेज कबूलनामा

Shubhra Nandi November 8, 2025
Embryo from the Dustbin: A major update on the discovery of a fetus in the Mekara Hospital dustbin...! CCTV footage shows two burqa-clad women... watch the video here.
  • रायपुर

Embryo from the Dustbin : मेकाहारा अस्पताल के कूड़ेदान में भ्रूण फेंकने की घटना में बड़ा अपडेट..! बुर्का पहनी 2 महिलाएं CCTV में हुई कैद…यहां देखें Video

Shubhra Nandi November 8, 2025
Winter Vacation: School and college holidays announced in Chhattisgarh...! Winter vacation begins on this day
  • छत्तीसगढ

Winter Vacation : छात्रों के लिए खुशखबरी…! इस दिन से स्कूलों में शीतकालीन अवकाश शुरू…अगले वर्ष 1 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश…यहां देखें List

Shubhra Nandi November 8, 2025

About Us

संपादक - Shubhra Nandi
मोबाइल - +917999188846
ईमेल - shubhranandi123@gmail.com

कार्यालय

छत्तीसगढ़ - Ward No: 7 Anand Nagar, Mana Main Road, Mana Camp,Raipur,Chhattisgarh,Pin : 492015

मध्यप्रदेश - Garg Chouraha , Dist - Katni

MP Info RSS Feed

Click Here to Visit MP Info Site

Recent Posts

  • Nuapada By-Election : मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में किया जोरदार प्रचार…! कमल के बटन के लिए किया आह्वान
  • Unnatural Sex : बेहोश बालक के साथ किया अप्राकृतिक सेक्स…फिर निर्माणाधीन मकान में साड़ी से फांसी पर लटका दिया…आरोपी बड़े भाई का सनसनीखेज कबूलनामा
November 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
« Oct    
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP INFO RSS FEED
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.