छत्तीसगढजुर्म

EX BF Murdere : पूर्व पत्नी से किया दुष्कर्म फिर पेड़ पर टांगा अर्धनग्न शव

अंबिकापुर6 अक्टूबर EX BF Murdere : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में डबल मर्डर केस की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने महिला के पूर्व पति को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने ही रविवार देर रात घर में घुसकर महिला के पति की हत्या की और बच्चे को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। फिर महिला को अगवा कर जंगल में ले गया और दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर अर्धनग्न शव पेड़ से लटका दिया था। बताया जा रहा है कि आरोपी दूसरी शादी करने के चलते महिला से नाराज था। मामला मणिपुर चौकी क्षेत्र का है। 

आशाराम की बाइक भी आरोपी के घर से बरामद

जानकारी के मुताबिक, थोर गांव निवासी आशाराम (EX BF Murdere) और उसकी पत्नी उर्वशी की हत्या कर दी गई थी। आशाराम का शव घर में मिला था। वहीं पास ही उसका डेढ़ साल का बच्चा खून से लथपथ मिला था। जबकि उर्वशी का शव घर से करीब 40 किमी दूर उदयपुर क्षेत्र के जंगल में पेड़ से अर्धनग्न हालत में लटका हुआ मिला था। पुलिस ने इस हत्याकांड में लखनपुर निवासी राजेश रजक को गिरफ्तार किया है। वारदात के बाद से वह भाग निकला था। पुलिस ने उसके घर से आशाराम की बाइक भी बरामद की है। 

हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस की स्पेशल टीम का गठन किया गया था। इस बीच टीम को पता चला कि उर्वशी की करीब पांच साल पहले राजेश से शादी हुई थी। इस पर संदेह के आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ में राजेश ने बताया कि वह रविवार रात करीब 10 बजे थोर गांव पहुंचा। वहां उर्मिला का नाम लेकर दरवाजा खुलवाया। जैसे ही दरवाजा खुला आरोपी राजेश ने गाय बांधने वाले खूंटे से आशाराम पर वार कर दिया। इसके बाद डेढ़ साल के बच्चे पर भी हमला किया।

मोबाइल सर्विलांस से आरोपी तक पहुंची पुलिस

आरोपी राजेश इसके बाद उर्मिला (EX BF Murdere) को डरा धमका कर अपने साथ ले गया। फिर जंगल में दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी और अर्धनग्न शव पेड़ से लटका दिया। आशाराम की बाइक राजेश के घर से बरामद होने के बाद पुलिस का संदेह पक्का हो गया। उसके मोबाइल को सर्विलांस पर लिया गया और फिर साइबर सेल की मदद से पुलिस आरोपी तक पहुंच गई। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है। पुलिस इसे पहले ही अवैध संबंधों या पुरानी रंजिश में की गई वारदात को लेकर आशंका जता रही थी। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button