छत्तीसगढ

Ex CM Twitter Attack : क्या छत्तीसगढ़ में ‘अघोषित आपातकाल’ है ?

रायपुर, 8 फरवरी। Ex CM Twitter Attack : भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने एक बार फिर राज्य की भूपेश बघेल नीत सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सरकार पर विरोध को दबाने का आरोप लगाया।

भूपेश सरकार पर बोला हमला

इस मामलें में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह (Ex CM Twitter Attack) ने इन नेताओं की गिरफ्तारी का एक वीडियों ट्वीट कर भूपेश सरकार पर जमकर हमला बोला है। रमन ने अपने ट्वीट में लिखा “क्या छत्तीसगढ़ में “अघोषित आपातकाल” है? आवाज़ें दबाने, विरोध कुचलने ये जो पुलिसिया दमन भूपेश बघेल सरकार कर रही है, उसे पूरा प्रदेश देख रहा है। रायपुर से सरगुजा, बस्तर तक यह तानाशाही चल रही है लेकिन कांग्रेस सुन ले! न हम डरे हैं न डरेंगे, यह आवाज और बुलंद होगी।

केदार समेत 70 BJP कार्यकर्ताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दरअसल छत्तीसगढ़ के बस्तर जिला मुख्यालय में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता केदार कश्यप समेत लगभग 70 भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कश्यप की अगवानी में ये सभी नेता कार्यकर्ता जगदलपुर नगर निगम के संजय गांधी वार्ड के 40 परिवारों से कांग्रेसी महिला पार्षद के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे।

महिला पार्षद पर रुपये लेने का लगाया आरोप

महिला पार्षद पर प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के नाम पर प्रत्येक परिवार से 25 हजार रुपये लेने का आरोप लगा है। इस मामले में पार्षद के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग लेकर पीड़ित परिवारों और भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा 20 दिनों से बोधघाट थाने के सामने धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।

20 दिनों के प्रदर्शन के बाद भी दर्ज नहीं किए FIR

20 दिनों के प्रदर्शन (Ex CM Twitter Attack) के बाद भी इस मामले पर FIR दर्ज नहीं किए जाने पर भाजपा ने मंगलवार को नगरबंद का आह्वाहन किया था। मंगलवार सुबह से ही भाजपाइयों द्वारा बंद को सफल बनाने दुकानों को बंद करवाने की कोशिश की। उसी दौरान पुलिस ने पूर्व मंत्री व भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता केदार कश्यप, पूर्व विधायक संतोष बाफना, पूर्व विधायक बैदू राम कश्यप समेत लगभग 70 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button