अंतरराष्ट्रीयअन्य ख़बरें

Gangubai Kathiawadi Box Office : जानें- 4 दिनों का कलेक्शन

नई दिल्ली। Gangubai Kathiawadi Box Office : आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी ने वर्किंग वीक में अच्छी शुरुआत की है। ओपनिंग वीकेंड के बाद आम तौर पर फिल्मों के कलेक्शंस गिरते हैं। गंगूबाई काठियावाड़ी के कलेक्शंस में भी सोमवार को गिरावट आयी, मगर वो अपेक्षित ही है।

गंगूबाई काठियावाड़ी ने पहले सोमवार को 8.19 करोड़ का कलेक्शन किया है, जिसके साथ गंगूबाई काठियावाड़ी का 4 दिनों का नेट कलेक्शन 47.31 करोड़ हो चुका है। फिल्म को 50 करोड़ का पार करने के लिए 2.69 करोड़ चाहिए, जो मंगलवार शाम तक मिलने की सम्भावना है। वहीं, महा-शिवरात्रि की छुट्टी होने के कारण फिल्म के कलेक्शंस में उछाल भी आने की उम्मीद की जा रही है।

यहां गौर करने वाली बात यह है कि फिल्म के यह कलेक्शंस (Gangubai Kathiawadi Box Office) तब हैं, जबकि महाराष्ट्र में सिनेमाघर अभी 50 फीसदी क्षमता के साथ ही संचालित किये जा रहे हैं। मुंबई टेरिटरी हिंदी फिल्मों के लिहाज से बेहद अहम है, जहां से सबसे ज्यादा रिवेन्यू जमा होता है। निर्माताओं के मुताबिक, फिल्म मल्टीप्लेक्स के साथ सिंगल स्क्रीन थिएटर्स में भी अच्छी चल रही है। 

गंगूबाई काठियावाड़ी 25 फरवरी को तीन हजार से अधिक स्क्रींस पर रिलीज हुई थी। फिल्म ने 10.50 करोड़ बेहतरीन ओपनिंग ली और इसके बाद शनिवार और रविवार को कलेक्शंस में इजाफा हुआ। शनिवार को फिल्म ने 13.20 करोड़ और रविवार को 15.30 करोड़ का कलेक्शन किया था। ओपनिंग वीकेंड में फिल्म ने 39.12 करोड़ का नेट कलेक्शन बॉक्स ऑफिस पर किया। 

गंगूबाई काठियावाड़ी (Gangubai Kathiawadi Box Office) एस हुसैन जैदी की किताब माफिया क्वींस ऑफ मुंबई के एक चैप्टर से ली गयी कहानी है। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में आलिया भट्ट ने पहली बार काम किया है। फिल्म में अजय देवगन रहीम लाला के किरदार में हैं। हालांकि, उनका किरदार ज्यादा लम्बा नहीं है। वहीं, सीमा पाहवा, विजय राज और शांतनु माहेश्वरी ने अहम किरदार निभाये हैं। शांतनु फिल्म में आलिया के प्रेमी के किरदार में दिखायी दिये हैं। गंगूबाई काठियावाड़ी की कहानी साठ के दौर में स्थापित है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button