छत्तीसगढ

संवेदनशील तस्वीर जो बताती है…लोकतंत्र कितना जरूरी है…PPE किट पहनकर किया मताधिकार का प्रयोग

कांकेर, 21 दिसंबर। मतदान करने का जज्बा जज्बे को कोविड जैसे महामारी भी नहीं रोक सका। दरअसल, छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के नरहरपुर में एक कोविड मरीज पीपीई किट पहनकर मतदान केंद्र पर पहुंची और अपने मताधिकार का प्रयोग कर वोट डाला। जब महिला के पोलिंग बूथ से वोट डालकर बाहर निकली तो वहां ड्यूटी पर मौजूद सभी अधिकारी कर्मचारियों ने तालियां बजा कर महिला के हौसले को सम्मान दिया। यह पहली ऐसी तस्वीर है जो दर्शाती है कि एक आम आदमी के लिए लोकतंत्र कितना महत्वपूर्ण है।

बताया जा रहा है कि नरहरपुर निकाय क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 10 की रहने वाली एक महिला 2 दिन पहले कोविड पॉजिटिव आ गई थी। जिसके बाद उन्हें होम आइसोलेशन में ही रखा गया है। डॉक्टरों की निगरानी में महिला का उपचार चल रहा है।

कोरोना की बीमारी से जूझ रही महिला ने सोमवार को चुनाव में अपना वोट डालने की इच्छा जाहिर की। जिसके बाद परिजनों ने प्रशासन को इसकी जानकारी दी। वहीं जिला प्रशासन ने भी महिला को अपने मताधिकार का प्रयोग करने की इजाजत दी और उन्हें एंबुलेंस से वार्ड 10 के पोलिंग बूथ लाया गया। जहां महिला ने अपना वोट डाला।

वार्ड नंबर 10 के पोलिंग बूथ में महिला ने वोट डाल अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।
वार्ड नंबर 10 के पोलिंग बूथ में महिला ने वोट डाल अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।
सभी लोगों ने तालियां बज कर महिला का मनोबल बढ़ाया।
सभी लोगों ने तालियां बज कर महिला का मनोबल बढ़ाया।

बूथ को किया गया सेनिटाइज

कोविड पॉजिटिव महिला के वोट डालने के बाद स्वास्थ विभाग की टीम ने बूथ में सेनिटाइजर का छिड़काव करवाया। नरहरपुर के BMO प्रशांत कुमार ने कहा कि, महिला को पोलिंग बूथ तक लाने के लिए पूरी तरह से कोविड प्रोटोकॉल का ध्यान रखा गया था। उन्हें दवा भी दी गई थी। साथ ही यहां मौजूद स्वास्थ विभाग के अन्य कर्मचारी जो सेनिटाइजर का छिड़काव कर रहे थे उन्हें भी PPE किट पहनाया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button