छत्तीसगढ

Indravati Bhawan कर्मचारी-अधिकारी संगठन ने कल की शिकायत, औचक आज पहुंचे नोडल अधिकारी

रायपुर, 25 सितंबर। नवा रायपुर स्थित इंद्रावती भवन के कर्मचारी-अधिकारी संगठनों ने भवन में व्यवस्था को लेकर कल नोडल अधिकारी से शिकायत की थी। अधिकारियों ने संगठनों की मांगों और शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए शनिवार को औचक निरीक्षण किया।

इन्द्रावती भवन, नवा रायपुर के नोडल अधिकारी डॉ सी.आर.प्रसन्ना ने भवन में व्यवस्था को लेकर की गई शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए परिसर के विभिन्न कार्यालयों के व्यवस्था को देखा। इस दौरान कई खामियां पाई गईं, जिसके बाद अधिकारियों को तत्काल व्यवस्था ठीक करने के निर्देश दिए गए।

संघ ने किया नोडल अधिकारी से किया अनुरोध

अध्यक्ष कमल वर्मा एवं छत्तीसगढ़ संचालनालयीन विभागाध्यक्ष शासकीय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रामसागर कौशले के साथ बीते कल चर्चा किया गया था। इस दौरान विभिन्न समस्याओं के संबंध में विस्तार पुर्वक अधिकारियों से चर्चा की गई। संगठन के पदाधिकारियों ने समस्याओं से व्यक्तिगत रूबरू होने के लिए नोडल अधिकारी को अनुरोध किया था, जिसे नोडल अधिकारी ने तत्परता दिखाते हुए निरीक्षण करने सहमति दी गई।

स्वास्थ्य औषधालय को स्थानांतरित के निर्देश

नोडल अधिकारी डॉ. सीआर प्रसन्ना शनिवार को एन.आर.डी.ए., सुरक्षा अधिकारी, विभिन्न मेंटनेंस एजेंसियों एवं कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों के साथ निरीक्षण करने पहुंचे। भवन के स्वास्थ्य डिस्पेंसरी का अवलोकन करते हुए जगह की कमी को देखते हुए तत्काल एक हाल में स्थानांतरित करने के लिए अधिकारी को निर्देश जारी किये।

बजट की कमी से जूझ रहा 10 बिस्तरों वाला अस्पताल

नोडल अधिकारी डॉ. सीआर प्रसन्ना ने मंत्रालय एवं निदेशालय परिसर में स्थित 10 बिस्तरों वाले अस्पताल का निरीक्षण किया। अस्पताल में पदस्थापित चिकित्सक डॉ. जयश्री साहू ने अस्पताल के संचालन में आ रही कठिनाइयों से अवगत कराते हुए कहा कि पर्याप्त बजट के अभाव में संसाधनों की कमी है। इसलिए अधिकारी से बजट उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया था।

सरकार की ओर से स्थायी बजट न होने के कारण कर्मचारी संगठन के अधिकारियों ने नवा रायपुर में स्थित विभिन्न प्रधान कार्यालयों व आसपास की बस्ती को देखते हुए नोडल अधिकारी से उक्त अस्पताल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में अपग्रेड करने की मांग की थी। हालाँकि, इस मांग को लेकर संगठन के अधिकारी जल्द ही स्वास्थ्य मंत्री और नगर प्रशासन मंत्री से मुलाकात करेंगे।

इस दौरान एन.आर.डी.ए. से मुख्य अभियंता विजय रात्रे, कार्यपालन अभियंता अनंत गुप्ता तथा उप अभियंता दुबे, इन्द्रावती सुरक्षा अधिकारी पुरन सिंह, रीतु कंपनी के प्रबंधक निशांत वर्मा, संतोष कुमार, भोलाप्रसाद पटेल, निरज राय, देवाशीष दास उपस्थित रहे।

इन व्यवस्थाओं में सुधार का आदेश

केन्टीन में खाद्य सामग्री का स्तर सुधारने, साफ-सफाई रखने व आफिसर्स केन्टीन तत्काल चालू करने, बिहान केन्टीन के कर्मचारियों को निर्देशित किया गया।

फिटनेस सेन्टर का निरीक्षण करते हुए एन.आर.डी.ए. के अधिकारियों को शीघ्र आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने निर्देशित किये।

झुलाघर का निरीक्षण करते हुए महिला बाल विकास के अधिकारी को आवश्यक व्यवस्था करने निर्देशित किये।

नव निर्मित आडिटोरियम एवं कांफ्रेस हाल का निरीक्षण करते हुए तत्काल उद्घाटन कराने के लिए उपस्थित अधिकारियों को कहा।

मंत्रालय एवं संचालनालय के मध्य द्वार नं. 2 को अधिकारियों की समस्या को देखते हुए तत्काल खोलने के लिए आदेश दिया गया।

भवन के शौचालयो में गंदगी एवं अव्यवस्था पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित एजेंसी को तत्काल व्यवस्था दुरूस्त करने निर्देशित किया गया।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सुरक्षा अधिकारी को श्रेणीवार प्रवेश पत्र कार्ड जारी करने एवं सुरक्षा जवानों की संख्या में वृद्धि करने निर्देशित किया गया।

नोडल अधिकारी द्वारा कंडम बसो का निरीक्षण किया गया एवं बस वाहन चालकों की समस्याओं से अवगत हुए।

एन.आर.डी.ए. के अधिकारियों को बस व्यवस्था सुधारने एवं बस वाहन चालको की समस्याओं का समाधान करने निर्देशित किये।

गार्डन सौदर्यीकरण, वाहन पार्किग व्यवस्था, शेड निर्माण करने व्यवस्था को ठीक करने एन.आर.डी.ए. के अधिकारी को निर्देशित किया गया।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button