अन्य ख़बरें

Khairagarh By-Election : भाजपा से पूर्व विधायक कोमल जंघेल को मिला टिकट

रायपुर, 23 मार्च। Khairagarh By-Election : भारतीय जनता पार्टी ने भी खैरागढ़ विधानसभा उप चुनाव के लिए प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। केंद्रीय चुनाव समिति ने उप चुनाव के लिए पूर्व विधायक काेमल जंघेल को टिकट दिया है। कोमल पहले भी दो बार खैरागढ़ का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। 2018 का आम विधानसभा चुनाव वे महज 870 वोटों के अंतर से हारे थे।

भाजपा की प्रदेश चुनाव समिति की पिछले सप्ताह हुई बैठक में 10 दावेदारों के नामों पर चर्चा हुई थी। इस दौरान एक-एक दावेदार की सामाजिक-राजनैतिक पृष्ठभूमि पर बात हुई।

इस पर जोर सामाजिक समीकरण और जीत की संभावना पर ही था। अंत में तीन नामों का एक पैनल बनाया गया। इसमें पूर्व विधायक कोमल जंघेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह और डोमेश्वरी जंघेल का नाम था। प्रदेश भाजपा ने इन्हीं तीन नामों को दिल्ली भेजा।

बताया जा रहा है, जातीय समीकरण को देखते हुए कोमल जंघेल के नाम की संभावना ही अधिक दिख रही थी। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने बुधवार को कोमल जंघेल को प्रत्याशी (Khairagarh By-Election) बनाए जाने की घोषणा कर दी।

दो बार खैरागढ़ के विधायक रहे चुके हैं कोमल

2018 में हुए विधानसभा चुनाव में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के देवव्रत सिंह ने इस सीट पर भाजपा के कोमल जंघेल को केवल 870 वोटों के अंतर से हराया था। नवम्बर 2021 में देवव्रत सिंह का निधन हो गया। इसके बाद से यह सीट खाली है। 2013 में कांग्रेस के गिरवर जंघेल यहां से विधायक थे। 2007 के उपचुनाव और 2008 के आम चुनाव में भाजपा के कोमल जंघेल ने यह सीट जीती। इससे पहले कांग्रेस के देवव्रत सिंह यहां से विधायक हुआ करते थे।

कांग्रेस ने यशोदा वर्मा को मैदान में उतारा है

खैरागढ़ उप चुनाव (Khairagarh By-Election) के लिए कांग्रेस ने मंगलवार को ही पार्टी उम्मीदवार की घोषणा की है। वहां से खैरागढ़ ब्लॉक कांग्रेस की अध्यक्ष यशोदा वर्मा को टिकट दिया गया है। यशोदा वर्मा लोधी समाज की पदाधिकारी भी हैं। वे राजनांदगांव जिला पंचायत की सदस्य, जनपद पंचायत सदस्य और सरपंच रह चुकी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button