छत्तीसगढराज्य

Khairagarh Vote Counting : तीसरे राउंड में भी कांग्रेस उम्मीदवार को बढ़त

रायपुर, 16 अप्रैल। Khairagarh Vote Counting : खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती शनिवार सुबह 8 बजे से जारी है। तीसरे राउंड की मतगणना पूरी होने के साथ ही कांग्रेस उम्मीदवार यशोदा वर्मा 3704 वोटों से आगे चल रही हैं। दूसरे नंबर पर BJP उम्मीदवार कोमल सिंह जंघेल हैं। दोपहर बाद 2 बजे तक तस्वीर साफ हो जाने की संभावना है। मतगणना 21 चरणों में होगी। इसके लिए ढाई सौ कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

इससे पहले दूसरे राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद कांग्रेस उम्मीदवार यशोदा वर्मा 2557 और पहले राउंड में 1175 वोटों से आगे थीं। पहले राउंड की गिनती में कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा को 3068 मत मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल को 2693 मत मिले हैं।

राजनांदगांव शहर स्थित बीज (Khairagarh Vote Counting) एवं कृषि विकास निगम के एक गोदाम को मतगणना केंद्र बनाया गया है। पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की गई है, इसके बाद EVM से पड़े वोटों को गिना जा रहा है। यहीं पर वोटों की गिनती के बाद निर्वाचन आयोग नए विधायक के नाम की घोषणा करेगा।

मतगणना स्थल की सुरक्षा के लिए एक दिन पहले से ही पुलिस बल का बंदोबस्त किया गया है। बताया जा रहा है, मतगणना स्थल पर सुरक्षा के लिए पुलिस के करीब 200 जवानों को तैनात किया जा रहा है। स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा पहले से ही केंद्रीय सुरक्षा बलों के हवाले है। खैरागढ़ रियासत के देवव्रत सिंह के निधन से खाली हुई विधानसभा सीट पर 12 अप्रैल को वोट डाले गए थे। इस उपचुनाव को 2023 के विधानसभा आम चुनाव का सेमीफाइनल माना जा रहा है। इसकी वजह से सत्ताधारी कांग्रेस और मुख्य विपक्षी दल भाजपा ने एक उपचुनाव में असामान्य ताकत झोंक रखी थी।

कलेक्टर और एसपी ने शुक्रवार को मतगणना स्थल का निरीक्षण किया।

कलेक्टर और एसपी ने शुक्रवार को मतगणना स्थल का निरीक्षण किया।

गिनती के लिए 14 मेज, हर मेज पर 3 कर्मचारी

उपचुनाव की मतगणना (Khairagarh Vote Counting) 14 मेजों पर होगी। हर एक मेज पर गिनती के लिए दो कर्मचारियों को तैनात किया गया है। हर मेज पर एक माइक्रो ऑब्जर्वर मतगणना के काम पर निगाह रखेंगे। सभी कर्मचारियों को सुबह 6 बजे से पहले ही केंद्र पर आने को कहा गया है।

इन 10 उम्मीदवारों का होना है फैसला

यशोदा वर्मा – कांग्रेस

कोमल जंघेल – भाजपा

नरेंद्र सोनी – जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़

मोहन भारती – राष्ट्रीय जनसभा पार्टी

अरुणा बनाफर – निर्दलीय

साधुराम धुर्वे – निर्दलीय

नितिन कुमार भांडेकर – निर्दलीय

विप्लव साहू – फॉरवर्ड डमेक्रेटिक लेबर पार्टी

ढालचंद साहू – आम्बेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button