जुर्म

Korba News : गिरफ्तारी से बचने के लिए घंटों चला आरोपी का हाई वोल्टेज ड्रामा

कोरबा, 10 अगस्त। Korba News : कोरबा में पुलिस से बचने के लिए एक आरोपी का 4-5 घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चला। पुलिस को मारपीट के मामले में युवक की तलाश थी। खबर लगने पर युवक घर से भागकर 300 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ कर तमाशा करने लगा। युवक के टंकी पर चढ़ने की खबर आग की तरह इलाके में फैल गई। लोगों ने युवक को नीचे उतरने के लिए काफी समझाया। घंटों समझाइश के बावजूद नीचे उतरने को राजी नहीं हुआ। लोगों को धमकाता रहा कि किसी ने पानी की टंकी पर चढ़ने की कोशिश की तो कूद जाएगा।

4-5 घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद पुलिस ने ली राहत

आरोपी के पानी टंकी पर चढ़ने की खबर पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस की समझाइश के घंटों बाद युवक नीचे आया। नीचे उतरते ही युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मामला दर्री थाना क्षेत्र का है। आर्यन नामक युवक पर थाना में कुछ दिनों पहले मारपीट का मामला दर्ज किया था। आर्यन पर अन्य साथियों के साथ मिलकर एक युवक की बुरी तरह पीटाई का आरोप है। मारपीट के मामले में आर्यन फरार चल रहा था। पुलिस आरोपी आर्यन को ढूंढ रही थी। मुखबिर से पुलिस सूचना मिली कि आर्यन अपने घर पर है।

आर्यन के परिजन भी मौके पर चले (Korba News) आए। सभी लोग नीचे उतरने के लिए आवाज देने लगे, लेकिन युवक नीचे उतरने को तैयार नहीं था। इस दौरान मौजूद पुलिस को डर सता रहा था कि आर्यन ऊपर से नीचे ना कूद जाए। पुलिस ने स्पीकर के जरिए आवाज लगातार समझाइश दी। आश्वासन दिया कि नीचे आने पर गिरफ्तार नहीं किया जाएगा। लगभग 4-5 घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद युवक नीचे उतरा। तब जाकर पुलिस और लोगों ने राहत की सांस ली। आर्यन के नीचे उतरते ही पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button