जुर्ममध्यप्रदेश

Madhya Pradesh : 25 लाख से अधिक की चोरी: सूने मकान का ताला तोड़ 50 तोला सोना समेत नगदी पार

मोसीम तड़वी, बुरहानपुर, 05 दिसंबर। Madhya Pradesh : मध्यप्रदेश में चोरियां थमने का नाम ही नहीं ले रही है। बुरहानपुर में इस बार चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाया है। 50 तोला सोने के साथ ही 95 हजार नगद पर हाथ साफ किया है। परिवार के लोग पुणे गए हुए थे। घर लौटे तो चोरी की घटना पता चली। पुलिस जांच में जुट गई है।

घटना लालबाग थाना क्षेत्र के लोनी हनुमान नगर की है। बताया गया कि परिवार 4 दिन पहले पुणे गया हुआ था। आज सुबह जब घर लौटे तो मकान का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो घर का समान बिखरा पड़ा था। यह देख परिवार को लोग सदमे में आ गए।

जानकारी के मुताबिक, (Madhya Pradesh) घर से चोर करीब पचास तोला सोना जिसकी कीमत लगभग 25 लाख रुपये, ले गए। वहीं घर में रखे 95 हजार नगदी पर भी हाथ साफ कर दिया। उनके घर से 25 लाख रुपये से अधिक की चोरी हुई है। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची लालबाग पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।लालबाग थाना के टीआई दीलिप देवड़ा ने बताया कि आज सुबह घटना की जानकारी मिली है। जिसके बाद मौके पर पहुंचे। घर से क्या-क्या चोरी हुआ है, इस बात की जानकारी परिजनों से ली जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button