राष्ट्रीय

Maharastra: मुंबई के बांद्रा इलाके में इमारत का हिस्सा गिरने से एक व्यक्ति की मौत, पांच घायल

मुंबई, 7 जून। मुंबई के बांद्रा इलाके में एक इमारत का हिस्सा गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं 17 लोगों को अभी तक रेस्क्यू किया जा चुका है।  मौके पर मौजूद अग्निशमन और पुलिस विभाग के अधिकारी बचाव कार्य में लगे हुए हैं।

जानकारी के अनुसार मुंबई के बांद्र इलाके में एक चार मंजिला बिल्डिंग का हिस्सा गिर गया। रात करीब 1.30 बजे हुए इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, पांच लोग भी घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद फायर डिपार्टमेंट व स्थानीय पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायलों को तुरंत अस्पताल में एडमिट कराया गया। हादसे के बाद बांद्रा के कांग्रेस विधायक जीशान सिद्दीकी भी मौके पर पहुंचे। सिद्दीकी ने कहा कि इमारत करीब 1:30 बजे गिर गई। पुलिस और दमकल अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। बचाव अभियान जारी है। घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भेजा गया है।

मालूम हो कि मुंबई में लगातार बारिश हो रही है, बारिश के कारण राहत व बचाव कार्य में लगे फायर कर्मी को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फायर कर्मी यह सुनिश्चत करने में लगे हैं कि मलबे में कोई और लोग फंसे ना रहें। जानकारी हो कि गली में बने चार मंजिला इमारत का एक हिस्सा ढहने कि शोर सुनकर आस-पास के बहुत से लोग बाहर निकल आए। बिल्डिंग के मलबे का हिस्सा आस-पास के घरों में भी गिरा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button