अंतरराष्ट्रीय

Manipur Landslide : कुदरत का कहर जारी, कई लोगों की मौत, मौके पर रेस्क्यू

मणिपुर, 2 जुलाई। Manipur Landslide : मणिपुर में कुदरत का कहर जारी है। यहां के नोनी जिले में एक और भूस्खलन हुआ है। इस लैंडस्लाइड में अब तक 81 लोगों लापता हैं, जबकि 18 टेरिटोरियल आर्मी जवानों के शवों का रेस्क्यू किया गया है।

इस हादसे में कई लोगों की जान गई है। वहीं मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह आज ही अपने मंत्रियों के साथ घटनास्थल का दौरा करने नोनी पहुंचे थे। उन्होंवे बचाव अभियान की समीक्षा की। सीएम एन बीरेन सिंह ने मरने वालों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये के मुआवजे की घोषणा की है। 

उन्होंने इस घटना को इतिहास का सबसे दर्दनाक हादसा (Manipur Landslide) बताते हुए कहा कि, ‘ यह राज्य के इतिहास में सबसे खराब घटना है। इस दुखद हादसे में 81 लोग खोए हैं। 18 टेरिटोरियल आर्मी के शवों का रेस्क्यू किया गया है। अभी भी 55 लोग फंसे हुए हैं। मिट्टी के कारण सभी शवों को निकालने में 2-3 दिन का समय और लगेगा।’ 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button