7th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों को हुई पैसों की बारिश! मोदी सरकार ने हर कर्मचारी को दिया…
![Top 10 Penny Stocks List 2023: You will become rich by betting on these 10 penny stocks for the long term!](https://i0.wp.com/jantakiaawaz.in/wp-content/uploads/2023/03/D62F6C60-C3B7-47D4-8555-81F18862CE9F-e1678346376693.webp?resize=700%2C470&ssl=1)
नई दिल्ली, 09 मार्च।7th Pay Commission : केन्द्रीय कर्मचारियों को सरकार ने होली बड़ा तोहफा दिया है। केन्द्र सरकार ने स्पेशल फेस्टिवल स्कीम देने का ऐलान किया। इस स्कीम के तहत सभी कर्मचारियों को 10000 रुपये मिलेंगे।
सभी शब्दों में कहा जाए तो सभी कर्मचारी होली पर 10000 रुपये एडवांश ले सकेंगे। साथ ही इस पर कोई ब्याज भी नहीं देना होगा। इसे 31 मार्च तक कभी खर्च कर सकते हैं। पिछले साल भी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों यह तोहफा दिया (7th Pay Commission) था।
केन्द्रीय कर्मचारियों को हर साल होली तोहफा का ऐलान वित्त मंत्रालय की ओर से किया जाता है। जिसके तहत इस साल भी होली तोहफा का ऐलान किया गया है। जिसका उपयोग 31 मार्च तक सभी केन्द्रीय कर्मचारी कर सकते हैं। इस राशि पर ब्याज भी नहीं चुकाना (7th Pay Commission) होगा।
यह एडवांस प्री लोडेड होता है। इसके लिए केंद्रीय कर्मचारियों के अकाउंट में पैसा पहले से ही दर्ज होगा। उन्हें सिर्फ खर्च करना होगा। साथ ही इसे चुकाने की शर्तें भी काफी आसान हैं। 1000 रुपए की किस्त के साथ 10 किस्तों में पैसा वापस करने की छूट मिलती (7th Pay Commission) है।
केन्द्रीय कर्मचारियों को फेस्टिवल एडवांस स्कीम के तहत करीब 4000-5000 करोड़ रुपये का आवंटन किया जाता है। एडवांस स्कीम के बैंक चार्ज को भी सरकार ही वहन करती है। इस एडवांस को कर्मचारी डिजिटल तरीके से ही खर्च कर सकते हैं। इससे पहले सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के LTC Cash Voucher Scheme जैसी सुविधाएं भी मिलती रही हैं।
केन्द्र सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए यात्रा भत्ता अवकाश में कैश वाउचर स्कीम का ऐलान किया था। इस स्कीम के तहत कर्मचारियों को यात्रा भत्ता के एवज में मिलने वाली नकद रकम का बाजार में सकुर्लेशन होगा।
मार्च की सैलरी में केंद्रीय कर्मचारियों को बढ़े हुए महंगाई भत्ते का फायदा मिलेगा। उनके ऊअ में 4% का इजाफा किया गया है। न्यूनतम बेसिक सैलरी 18000 रुपए पर कुल 720 रुपए प्रति महीना बढ़े हैं। वहीं, अधिकतम सैलरी रेंज 250000 रुपए वालों के 12000 रुपए बढ़ेंगे।