छत्तीसगढ

Mayor’s Initiative : पॉलिथीन लाओ और बदले में मुफ्त नाश्ता पाओ

रायपुर, 8 अप्रैल। Mayor’s Initiative : राज्य को पॉलीथिन मुक्त बनाने की अनूठी पहल करते हुए मेयर एजाज ढेबर ने लोगों से अपील की कि वे 1 किलो पॉलीथिन लाए उसके बदले में 1 प्लेट नाश्ता लें। निःसन्देश मेयर का यह नायब तरीका कारगर हो सकता है। ढेबर ने इसके पहले लोगो को कार में डस्टबिन रखना अनिवार्य करने के राहगीरों को जागरूक किया।

रायपुर को पॉलीथिन मुक्त राजधानी बनाने के लिए मेयर एजाज ढेबर ने एक और सकारात्मक तरीका अपनाया। यह अपनी तरह का पहला पर्यावरण के अनुकूल प्रयोग है। जिसमें कोई भी 1 किलो पॉलीथिन लाओ, बदले में 1 प्लेट नाश्ता शास्त्री बाजार के फूड बैंक से मुफ्त में ले जाओ।

Mayor's Initiative : Bring polythene and get free breakfast in return

पॉलीथिन मुक्त बनाने की पहल

महापौर ढेबर (Mayor’s Initiative) लगातार रायपुर शहर को स्वच्छ, सुन्दर, पॉलीथिन मुक्त राजधानी बनाने जनजागरूकता के माध्यम से निरंतर सकारात्मक पहल एवं प्रयास कर रहे हैँ। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए आज ढेबर ने जान्हवी महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा संचालित एक नए फूड बैंक का शुभारंभ करते हुए यह घोषणा की। जोन क्रमांक 4 के तहत आने वाले मौलाना अब्दुल ररुफ वार्ड के शास्त्री बाजार में यह फूड बैंक है।

स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 के अंतर्गत एनयूएलएम के माध्यम से सामाजिक कार्यकर्त्ता नवीन चन्द्राकर, नगर निगम जोन 4 के जोन कमिश्नर विनय मिश्रा, सहायक अभियन्ता नागेश्वर रामटेके, उप अभियन्ता नवीन वर्मा, एनयूएलएम की सीईओ दीपा चन्द्राकर, जान्हवी महिला स्वसहायता समूह की अध्यक्ष रीना यादव, सचिव यशोदा यादव एवं समूह की सभी 10 सदस्य महिलाओं की उपस्थिति में सस्ती दर पर गुणवत्तायुक्त नाश्ता स्थल की शानदार सौगात राजधानीवासियों को दी।

महापौर एजाज ढेबर ने समाजहित में पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से राजधानी रायपुर शहर को पॉलीथिन मुक्त शहर बनाने एक और सकारात्मक पहल कर दी। इसके तहत रायपुर शहर के शास्त्री बाजार फूड बैंक में जो भी नागरिक 1 किलोग्राम पॉलीथिन लाएगा, उसे इसके एवज में जान्हवी महिला स्वसहायता समूह की फूड बैंक संचालनकर्ता महिलाओं द्वारा तत्काल एक प्लेट नाश्ता पोहा अथवा समोसा में से कोई भी एक खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाया जायेगा।

अंबिकापुर नगर निगम में है यह व्यवस्था

यह व्यवस्था रायपुर (Mayor’s Initiative) शहर को पॉलीथिन मुक्त राजधानी बनाने के संकल्प को जनभागीदारी के माध्यम से लगातार जारी रहेगी। महापौर ने बताया कि ऐसी व्यवस्था रायपुर शहर में पहली बार समाज हित में पर्यावरण संरक्षण को दृष्टि में रखकर किया गया है। उन्होंने बताया कि, प्रदेश में यह व्यवस्था केवल अंबिकापुर नगर पालिक निगम में दी जा रही है। अंबिकापुर के अलावा यह व्यवस्था अब रायपुर शहर में शुरू हुआ। महापौर ने सभी नागरिकों से आव्हान किया है कि वे शास्त्री बाजार में आज से प्रारम्भ नवीन फूड बैंक में अपने साथ एक किलो पॉलीथिन लेकर आये और एवं उसके एवज में एक प्लेट नाश्ता मुफ्त में पाए। नाश्ते में पोहा और समोसा मे से किसी एक को लोग ले सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button