नई दिल्लीराजनीती

MCD Final Result : ‘झाड़ू’ ने ऐसी की सफाई…केजरीवाल को बोलना पड़ा- I love You Too

नई दिल्ली, 07 दिसंबर। MCD Final Result : दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डों के लिए मतगणना पूरी हो गई है। आम आदमी पार्टी ने बहुमत हासिल कर लिया है। आप के 134 उम्मीदवारों ने जीत दर्ज कर ली है। भारतीय जनता पार्टी ने 104 सीटें जीती हैं। कांग्रेस ने भी नौ सीटों पर जीत हासिल कर ली है। वहीं, तीन सीट पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने कब्जा जमाया है।

सीएम केजरीवाल बोले- आई लव यू टू

आज दिल्ली के बेटे अपने भाई को दिल्ली की सफाई की जिम्मेदारी, भ्रष्टाचार दूर करने और पार्कों को ठीक करने की जिम्मेदारी दी है। इतने प्यार और विश्वास दिया। पूरी कोशिश करूंगा कि आपके भरोसे को कायम रखूंगा। आई लव यू टू। जितने उम्मीदवार जीते हैं, उनको बहुत-बहुत बधाई। आम आदमी पार्टी, बीजेपी, कांग्रेस और निर्दलीय को भी बधाई। हारने वालों को मायूस नहीं होना।

MCD में जीत पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (MCD Final Result) ने कहा कि मैं दिल्ली के लोगों के बहुत बधाई देना चाहता हूं। इतनी बड़ी और शानदार जीत के लिए, इतने बड़े बदलाव के लिए मैं दिल्ली के लोगों को बधाई देना चाहता हूं। दिल्ली के लोगों ने मुझे दिल्ली की सफाई, भ्रष्टाचार को दूर करने, पार्क को ठीक करने के साथ कई सारी जिम्मेदारियां दी हैं। मैं दिन रात मेहनत करके कोशिश करूंगा की आपके इस भरोसे को कायम रखूं।  

दिल्ली के लोगों को बधाई : केजरीवाल

दिल्ली के लोगों ने बड़ा मैसेज दिया है। पॉजिटिव राजनीति करो, नैगेटिव राजनीति नहीं करनी। जनता के बीच जाकर कहते हैं कि आपके बच्चों के लिए स्कूल, परिवार के लिए इलाज का इंतजाम किया है। हम गाली गलौच नहीं करते। मेरा दिल कहता है कि पॉजिटिव राजनीति बढ़ेगी, तो देश दुनिया का नंबर 1 देश बनेगा। गुंगागर्दी, लफंगई से देश आगे नहीं बढ़ेगा। 75 साल से पीछे है। अब टाइम नहीं है। विकास और पॉजिटिव की राजनीति करनी पड़ेगी। दिल्ली के लोगों को बधाई। सबसे कहता हूं कि अहंकार मत करना। बड़ी-बड़ी सत्ता गिर गई है। कई सारे पार्षद, विधायक, मंत्री बने हैं, कोई अहंकार नहीं करे, अहंकार किया, तो ऊपर वाला माफ नहीं करेगा।

कोई कितना भी उकसाए, हमें गाली गलौच नहीं करना है : केजरीवाल

दिल्ली के लोगों ने पूरे देश को मैसेज दिया है। मेरे पास बहुत लोग आते हैं। कई बड़े नेता, वर्षों पुराने नेता कहते हैं कि वोट लेने के लिए गाली गलौच करनी पड़ती है। तूतू मैं-मैं करते है। हम शरीफों की पार्टी है। कोई कितना भी उकसाए, हमें गाली गलौच नहीं करना है। लोग कहते हैं कि स्कूल और अस्पताल बनवाने से वोट नहीं मिलती है। दिल्ली के लोगों ने मैसेज दिया है कि बिजली, पानी, सड़क ठीक करने से वोट मिलते हैं। आज दिल्ली में चौथा चुनाव जीते हैं। 

केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आशीर्वाद चाहता हूं : केजरीवाल

दिल्ली को ठीक करने में सहयोग की जरूरत है। केंद्र सरकार का सहयोग भी चाहिए। केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आशीर्वाद चाहता हूं। अब दिल्ली को साफ करना है। सबकी ड्यूटी लगेगी। बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग, युवाओं की भी ड्यूटी लगेगी। दिल्ली के 2 करोड़ लोगों का परिवार है। सभी मिलकर दिल्ली की सफाई करेंगे। अपने को भ्रष्टाचार भी दूर करना है। अभी तक लूटमार का सिस्टम चल रहा था। दिल्ली सरकार की तरह एमसीडी को भी साफ करना है। सब हमारी ओर देख रहे हैं। 

सबको मिलकर दिल्ली ठीक करनी है बीजेपी का भी सहयोग चाहता हूं : केजरीवाल

दिल्ली को ठीक करने में उनका भी सहयोग लेंगे। सबको मिलकर काम करना है। सभी से अपील है सभी प्रत्याशी, सभी पार्टियों से कहता हूं कि राजनीति आज तक है। सबको मिलकर दिल्ली ठीक करनी है। बीजेपी का भी सहयोग चाहता हूं। कांग्रेस का भी सहयोग चाहता हूं। सबके सहयोग और लोगों को मिलकर दिल्ली को ठीक करूंगा। 250 पार्षद किसी पार्टी के नहीं, दिल्ली के पार्षद हैं। आज के बाद सभी पार्टियां सहयोग करेंगी। जिन लोगों ने वोट दिया, उनका बहुत-बहुत शुक्रिया। जिन्होंने वोट नहीं किया, पहले उनके काम करवाऊंगा।

सिसोदिया ने आप को बताया सबसे बड़ी ईमानदार पार्टी

एमसीडी में 15 साल से राज कर रही दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी को आज ईमानदारी व काम ने हरा दिया। दिल्लीवासियो ने अरविंद केजरीवाल जी के नेतृत्व में हमें दिल्ली को साफ सुथरा और सुंदर बनाने की बड़ी ज़िम्मेदारी दी है। आइए, सब साथ मिलकर काम करे ताकि दिल्ली को देश का सबसे बेहतरीन शहर बन सके।

ये हमारे लिए बहुत बड़ी जिम्मेदारी है : सिसोदिया

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली की जनता ने 15 साल की भ्रष्ट भाजपा सरकार को हटा कर केजरीवाल के नेतृत्व में AAP की सराकार बनाने के लिए बहुमत दिया है इसके लिए जनता का धन्यवाद। ये हमारे लिए बहुत बड़ी जिम्मेदारी है।

आज जनता जीत गई है: मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि ‘मैं आपको बहुत बधाई देता हूं चुनाव लड़ते तो नेता हैं लेकिन जीतती जनता है, आज जनता जीत गई है। आपने अपने दोस्तों-बड़े भाईयों को जिताया है’। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि जब आज वाला एक्ज़िट पोल ग़लत साबित हो सकता है तो कल वाला एक्ज़िट पोल ग़लत साबित नहीं हो सकता? गुजरात में आपको कल चमत्कार देखने को मिलेगा। 

शकीला बेगम चुनाव जीती 

वार्ड नंबर 225 सीलमपुर से निर्दलीय शकीला बेगम चुनाव जीती हैं। चुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार ने उनका समर्थन कर दिया था। वह चुनाव से हट (MCD Final Result) गए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button