MLA अनुज शर्मा ने दी धरसींवा को 62.61 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात…जनता की बहुप्रतीक्षित मांग को मिला मूर्त रूप

रायपुर, 03 अक्टूबर। MLA : विजयादशमी के शुभ अवसर पर धरसींवा विधायक अनुज शर्मा ने क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने 62.61 लाख रुपये के विकास कार्यों की स्वीकृति की घोषणा की, जिससे वर्षों से लंबित और अपूर्ण कार्यों को अब पूर्ण रूप दिया जाएगा।
स्वीकृत विकास कार्यों में प्रमुख रूप से कचना में अपूर्ण मंगल भवन निर्माण के लिए 30 लाख रूपए, आमासिवनी में राम जानकी मंदिर के पास अपूर्ण भवन को पूर्ण करने के लिए 3.26 लाख रूपए, आमासिवनी बाजार में शेड एवं चबूतरा निर्माण के लिए 29.35 लाख रूपए शामिल हैं।
विधायक अनुज शर्मा ने इस स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं नगरीय प्रशासन विभाग के भारसाधक मंत्री का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा, जनता की बहुप्रतीक्षित मांगे अब पूरी हो रही हैं और विकास कार्य धरातल पर दिख रहे हैं। अपूर्ण कार्यों को पूरा कर आम नागरिकों की सुविधाओं में गुणात्मक सुधार लाना हमारा संकल्प है।
विकास की गति हुई तेज
धरसींवा विधानसभा में अधोसंरचना विकास को नई गति मिली है। विधायक अनुज शर्मा के प्रयासों से सड़क, नाली, पुल-पुलिया, भवन निर्माण, हाई मास्क लाइट, स्ट्रीट लाइट जैसे कार्य तेज़ी से प्रगति पर हैं। कई कार्य पूरे हो चुके हैं, और कई कार्यों पर कार्यवाही चल रही है, जिनमें गुणवत्ता व पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
MLA अनुज ने कांग्रेस शासनकाल पर प्रहार करते हुए कहा कि, पिछले 5 वर्षों में विकास कार्य ठप पड़े थे, पर अब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास के नए कीर्तिमान गढ़ रहा है। धरसींवा भी इस विकास यात्रा का सशक्त हिस्सा बन रहा है।
जनता में दिखा आत्मविश्वास
इन विकास योजनाओं से क्षेत्रीय जनता में उत्साह और विश्वास की (MLA) लहर है। अपूर्ण कार्यों के पूर्ण होने से न केवल सुविधा बढ़ेगी, बल्कि क्षेत्र का सौंदर्यीकरण और समग्र विकास सुनिश्चित होगा।