अन्य ख़बरें

MLA Birthday : 68वें जन्मदिन पर MLA पुरंदर मिश्रा ने फिर दिखाया जनता से जुड़ाव का जीवंत उदाहरण

रायपुर, 03 अक्टूबर। MLA Birthday : रायपुर उत्तर विधानसभा के लोकप्रिय विधायक पुरंदर मिश्रा ने आज अपने 68वें जन्मदिन के अवसर पर गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर परिसर में एक विशेष मेल-मुलाकात कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर मंदिर प्रांगण में सादगी और सेवा के साथ जन्मदिन मनाया। इस बीच क्षेत्रवासियों ने उनका ‘गरीबों के चहेते विधायक’ के रूप में गर्मजोशी से स्वागत किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, वरिष्ठजन, महिलाएं और युवाओं की उपस्थिति रही। विधायक मिश्रा ने लोगों से आत्मीयता के साथ मुलाकात की, उनकी सुख-दुख की बातें सुनीं और उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

सादगी और सेवा के साथ मना जन्मदिन

मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जिसके बाद प्रसाद वितरण और सामूहिक भोज का आयोजन भी किया गया। उपस्थित लोगों ने विधायक को जन्मदिन की बधाइयाँ दीं और उनके दीर्घायु एवं सफल राजनीतिक जीवन की कामना की। इस अवसर पर कई सामाजिक कार्यकर्ताओं और वार्ड प्रतिनिधियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और मिश्रा जी के जनसेवा कार्यों की सराहना की।

विधायक मिश्रा ने मंदिर प्रांगण में क्षेत्रवासियों से सीधे मिलकर उनका हाल-चाल जाना, उनकी समस्याएं सुनी और उन्हें यथासंभव सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा ही उनका प्रथम कर्तव्य है, और वे हर संभव प्रयास करेंगे कि विकास व कल्याणकारी योजनाएँ सीधे जनता तक पहुंचे।

उपस्थित लोगों ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं, और कार्यक्रम का संचालन मंदिर समिति तथा स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा समन्वित रूप से किया गया। धर्मिक अनुष्ठान के अंतर्गत पूजा-आरती और प्रसाद वितरण हुई। उन्होंने कहा जनता का स्नेह ही मेरी असली ताकत है। मैं हमेशा आपके बीच रहकर आपकी सेवा करता रहूंगा।

कई स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों, कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने इस अवसर पर अपनी भागीदारी दी। इस आयोजन का उद्देश्य न केवल जन्मदिन मनाना था, बल्कि जनता के बीच विधायक (MLA Birthday) की निकटता और विचार साझा करना, तथा भविष्य की योजनाओं की रूपरेखा प्रस्तुत करना भी था।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button