MLA Dr Sampat Aggarwal : पहलगाम आतंकी हमले में रायपुर के कारोबारी दिनेश मिरानिया की मौत, विधायक डॉ संपत अग्रवाल ने कहा यह सूचना दुखद और पीड़ादायक है

MLA Dr Sampat Aggarwal : पहलगाम आतंकी हमले में रायपुर के कारोबारी दिनेश मिरानिया की मौत, विधायक डॉ संपत अग्रवाल ने कहा यह सूचना दुखद और पीड़ादायक है

रायपुर/बसना, 23 अप्रैल। MLA Dr Sampat Aggarwal : पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों के मारे जाने की आशंका है। आतंकियों ने पर्यटकों का नाम पूछ-पूछ कर उन्हें गाली मारी है। घटना में कई पर्यटक घायल भी हुए हैं और कई की मृत्यु । जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले में रायपुर के कारोबारी दिनेश मिरानिया की भी गोली लगने से मौत हो गई। उन्होंने स्थानीय अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।दिनेश मिरानिया अपनी पत्नि और बच्चों के साथ जम्मू कश्मीर घूमने गए हुए थे।

डॉ अग्रवाल ने रायपुर निवासी दिनेश मिरानिया के निधन पर जताया दुख

विधायक अग्रवाल ने ट्वीट किया है कि पहलगाम में हुए कायरता पूर्ण हमले में रायपुर निवासी दिनेश मिरानिया के निधन की दुखद सूचना अत्यंत पीड़ादायक है ।इस शोक की घड़ी में हम उनके परिजनों के साथ पूरी संवेदना और मजबूती से खड़े है ।

डॉ संपत अग्रवाल ने एक और ट्वीट करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस गंभीर घटना का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को हरसंभव सहायता और सहयोग तत्काल उपलब्ध कराने निर्देश दिए है ।आतंकियों द्वारा किए गए इस अमानवीय कृत्य की जितनी निंदा की जाए कम है ।

विधायक डॉ संपत अग्रवाल ने कहा ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य व संबल मिले । ॐ शांति

मिली जानकारी के मुताबिक आतंकियों ने पत्नी, बेटे और बेटी के आंखों के सामने गोली मारी है। पत्नी के चेहरे पर बारूद के छींटे पड़ें हैं, जिससे गहरा घाव हो गया। बच्चों को भी हल्की चोट है। दिनेश मिरानिया (45) को जिस दिन गोली मारी गई, उसी दिन उनकी शादी की सालगिरह थी। वह परिवार के साथ खुशियां मनाने बैसरन घाटी गए थे। वहां पत्नी नेहा, बेटा शौर्य और बेटी लक्षिता के साथ सेलीब्रेट कर रहे थे, तभी आतंकियों ने गोलियों से भून डाला।

परिवार के सदस्य रात में ही जम्मू के लिए रवाना हो गए थे। दिनेश का शव रायपुर लाया जाएगा। उनका अंतिम संस्कार रायपुर में किया जाएगा। परिवार में मातम पसर गया है। दोनों बच्चे भी डरे-सहमे हैं, किसी से बात करने की स्थिति में नहीं हैं।

About The Author

ब्रेकिंग न्यूज़