छत्तीसगढराज्य

Monsoon Relief News : 27 मई तक केरल पहुंचने की संभावना, CG में 7 जून तक

रायपुर, 14 मई। Monsoon Relief News : जी हां, छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए यह राहत भरी खबर है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि इस बार मानसून 27 मई तक केरल पहुंच जाएगा। ऐसा हुआ तो अगले 10 दिन में 7 जून तक छत्तीसगढ़ की धरती पर मानसून का आगमन होगा।

मानसूनी हवाएँ उत्तर-पश्चिम की ओर चलती हैं

मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है, भारत में दक्षिण अंडमान सागर में शुरुआती मानसूनी बारिश (Monsoon Relief News) का अनुभव होता है। इसके साथ ही मानसूनी हवाएं बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम की ओर आगे बढ़ती हैं। सामान्य रूप से दक्षिण-पश्चिम मानसून 22 मई तक अंडमान सागर के ऊपर से आगे बढ़ता है। अभी बढ़ी हुई क्रास इक्वेटोरियल हवा की स्थिति दक्षिण अंडमान सागर, निकोबार द्वीप समूह और दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के अनुकूल हो रही हैं। मौसम विभाग के गणितीय मॉडल के मुताबिक इस साल केरल में मानसून की शुरुआत सामान्य से कुछ पहले यानी 27 मई से होने जा रही है। इस मॉडल में चार दिन-आगे पीछे होने की गुंजाइश है। 2021 में मानसून 3 जून को केरल तट पर पहुंचा था।

समय पर आना किसानों के लिए बड़ी राहत

छत्तीसगढ़ में मानसून की शुरुआत सामान्य तौर पर 15-16 जून से माना जाता है। केरल तट से बस्तर तक पहुंचने में मानसूनी सिस्टम को 12-13 दिनाें का वक्त लगता है। पिछले साल यह 6 दिन पहले ही यानी 9-10 जून की रात में ही रायपुर तक पहुंच गया था। प्रदेश के आधे से अधिक हिस्सों में जोरदार बारिश के साथ मानसून की घोषणा हुई थी। कृषि वैज्ञानिकों का कहना है, छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए समय से मानसून का आना और सामान्य रहना बड़ी राहत है। यहां खरीफ के फसलों का बड़ा रकबा बरसात पर ही निर्भर है। एक फसली इलाकों में यह बरसात अच्छी फसल की उम्मीद बढ़ाएगा।

वास्तविक तिथि -मानसून का पूर्वानुमान

2021 – 03 जून – 31 मई

2020 – 01 जून – 05 जून

2019 – 08 जून – 06 जून

2018 – 29 मई – 29 मई

2017 – 30 मई – 30 मई

बीती रात आंधी की वजह से बिजली का यह उच्च दाब टावर टूट कर गिर गया।

कानन पेंडारी में बिजली का टावर गिरा

बताया जा रहा है, मुंगेली में आकाशीय बिजली (Monsoon Relief News) गिरने की वजह से एक युवक की मौत हो गई। वह जंगल की ओर गया था। मुंगेली में आंधी की वजह से कई पेड़ टूट गए वहीं घरों के छप्पर भी उड़ गए। बिलासपुर के कानन पेंडारी में बिजली विभाग का 90 फीट ऊंचा अति उच्च दाब टावर गिर गया। इसकी वजह से रतनपुर, कोटा सहित क्षेत्र के 70 गांवों में बिजली कट गई है। चार टन से अधिक वजनी इस टावर को हटाकर नया टावर लगाने के लिए बिजली कंपनी के इंजीनियर और कर्मचारी मौके पर पहुंच गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button