अन्य ख़बरें

MP CM Mohan Yadav : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर बुदनी निवासी बहन सायरा को मिली ट्राई साइकिल

भोपाल, 21 दिसम्बर। MP CM Mohan Yadav : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा बुधवार रात को दिये गये निर्देशो को गुरूवार को अमलीजामा पहनाते हुए जिला प्रशासन ने गुरूवार को बुदनी की दिव्यांग बहन सायरा बानो को ट्राई साइकिल प्रदान कर दी गई। उल्लेखनीय है कि देर रात्रि भोपाल में विभिन्न स्थानों पर निराश्रित लोगों और अस्पताल परिसर में निवास कर रहे नागरिकों से भेंट की थी। परिजन के उपचार के लिये भोपाल आई इनमें से एक सायरा बानो से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निसंकोच अपनी बात कहने को कहा बुदनी निवासी सायरा ने मुख्यमंत्री को कहा था कि यदि उसे ट्राई साइकिल मिल जाए तो उसका जीवन आसान हो जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सायरा को जब बहन कहा तो सायरा की आंखें नम हो गई थीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर सायरा को ट्राई साइकिल आज ही मिल गई है। कलेक्टर भोपाल श्री आशीष सिंह ने मुख्यमंत्री के निर्देश पर तत्काल अमल करते हुए आज सायरा को ट्राई साइकिल उपलब्ध करा दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button