राष्ट्रीय

Mundka Fire Video : दिल्ली के मुंडका में आग से 27 लोगों की मौत

नई दिल्ली, 14 मई। Mundka Fire Video : पश्चिमी दिल्ली के मुंडका इलाके में शुक्रवार को लगी आग पूरी तरह से बुझ चुकी है। आग के इस भीषण हादसे में 27 लोगों ने अपनी जान गंवा दी और दर्जन भर लोग घायल भी हुए हैं। घायलों का दिल्ली के कई अस्पतालों में इलाज चल रहा है इनमें कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है।

वहीं, इस दर्दनाक हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए की आर्थिक मदद का ऐलान किया है। 

वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी मुंडका आग हादसे (Mundka Fire Video) पर गहरा दुख जताया। CM अरविंद केजरीवाल शनिवार को हादसा स्थल का दौरा करने के लिए जाएंगें। उन्होंने टवीट कर इसकी जानकारी दी है। मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री 9: 30 बजे तक घटना स्थल पर पहुंच सकते हैं।

30 अधिक से दकम कल की गाड़ियों ने बुझाई आग

दरअसल, मुडंका की आग बुझाने के लिए 30 से अधिक दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची थी और देर रात तक आग बुझाने का प्रयास किया गया। लोगों की मदद के लिए एनडीआरएफ की टीम भी मौके प र पहुंची थी। शनिवार सुबह को आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया। मुडंका की आग बुझाने के लिए 30 से अधिक दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची थी और देर रात तक आग बुझाने का प्रयास किया गया। शनिवार सुबह को आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस घटना पर दुख जताया। प्रधानमंत्री ने कहा कि मुंडका अग्निकांड में जान गंवाने वालों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

सिविल डिफेंस ने भी जारी किया हेल्पलाइन नंबर

वहीं, दिल्ली सिविल डिफेंस से सुनील कुमार ने बताया कि मुंडका अग्निकांड भीषण हादसा है। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक 28 लोग गायब हैं, जिसमें 5 पुरुष और 23 महिलाएं हैं। हम गायब लोगों की पूरी जानकारी ले रहे हैं। हमने लोगों को हेल्पलाइन नंबर दिया है। कोई भी जानकारी आने पर उनको तत्काल सूचित किया जाएगा।

इस समय शुरू हुई मंजर की पूरी कहानी: 

4.45 बजे : इमारत की पहली मंजिल में आग लगने की सूचना दमकल विभाग व पुलिस को मिली।

5.00 बजे : दमकल विभाग विभाग की 12 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

5.15 बजे : बचाव कार्य शुरू किया गया। बिल्डिंग के शीशे तोड़े गए व बचाव कार्य शुरू किया गया।

5.20 बजे : रस्सी की मदद से लोगों को इमारत से बाहर निकालने का काम शुरू किया गया।

5.30 बजे : आग की भयंकरता को देखते हुए मौके पर मौके पर दमकल विभाग की और गाड़ियां भेजी गईं।

7.30 बजे : ग्रामीणों ने व्‍हाट्सऐप से जुटाई मदद और बिल्डिंग से करीब 100 लोगों को बचाया।

8.30 बजे : दमकल विभाग की (Mundka Fire Video) और गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।

8.30 बजे : इमारत के आसपास भारी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। इससे राहत कार्य में थोड़ी परेशानी हुई।

10.00 बजे : दमकल विभाग ने कुछ हद तक आग पर काबू पा लिया था। इसके बाद शनिवार को सुबह तक आग पर काबू पा लिया गया। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button