छत्तीसगढराज्य

Mutual Dispute : दो जवानों ने एक-दूसरे को मारी गोली, मौेके पर दोनों की मौत

गढ़चिरौली, 2 जून। Mutual Dispute : छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर स्थित गढ़चिरौली जिले में बुधवार की रात स्टेट रिजर्व पुलिस फोर्स के 2 जवानों ने एक दूसरे पर गोली दाग दी। इस घटना में गंभीर रूप से जख्मी दोनों जवानों की मौत हो गयी हैं। प्रारंभिक जांच में आपसी विवाद के बाद दोनों जवानों के अपने सर्विस रायफल से एक-दूसरे पर गोली चलाने की बात सामने आ रही हैं। फिलहाल अफसर घटना के कारणों की जांच करने की बात कह रहे हैं।

छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा में हुई घटना से मचा हड़कंप

पूरा घटनाक्रम महाराष्ट्र के नक्सल (Mutual Dispute) प्रभावित क्षेत्र मरपल्ली का हैं। बताया जा रहा है कि यहां के पुलिस मदद केंद्र में श्रीकांत बेयर्ड और बंदू नवाथरे दौंड पदस्थ थे। दोनों जवानों को पुणे स्थित SRPF कैंप से तैनाती पर मरपल्ली पुलिस मदद केंद्र भेजा गया था। बताया जा राह है कि बुधवार को दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, विवाद बढ़ने पर तैश में आकर दोनों जवानों ने अपने सर्विस रायफल एक दूसरे पर तान दिया। जब तक दूसरे जवान इस विवाद में बीच बचाव करने पहुंचते तब तक दोनों जवानों ने एक दूसरे पर गोली चला दी।

विवाद की वजह कोई नहीं जानता

कैम्प में गोली (Mutual Dispute) की आवाज सुनते ही जवान भागकर घटनास्थल पर पहुंचे। जहां दोनों जवानों की लहुलूहान लाश पड़ी थी। आनन-फानन में दोनों जवानों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों जवानों को मृत घोषित कर दिया। इस घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को मिलने के बाद अफसर घटना के कारणों की जांच की बात कह रहे हैं। फिलहाल अब तक दोनों जवानों के बीच किन कारणों को लेकर विवाद हुआ, आखिर वो कौन सी वजह थी, जिसके कारण दोनों जवान एक दूसरे के खून के प्यासे हो गये ? इन सारे बिंदुओं पर पुलिस टीम जांच कर घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button